लव आजकल फ्लॉप लेकिन सुपरहिट हो चुके हैं कार्तिक आर्यन, देखिए तस्वीरें
कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म लव आजकल भले ही फ्लॉप हो गई है लेकिन कार्तिक आर्यन सुपरहिट हो चुके हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फिल्मफेयर के लिए एक शानदार फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
इस कवर की टैगलाइन है - लवर बॉय ऑफ द नेशन। यानि कि इस देश का नया रोमांटिक हीरो। आखिरी बार ये खिताब ऋतिक रोशन को दिया गया था और उससे पहले शाहरूख खान को।

तो ज़ाहिर सी बात है कि देश के लवर बॉय का टैग ले लेना, वो भी अपनी रोमांटिक फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद। ये इस बात का संकेत है कि कार्तिक आर्यन अब स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और ऊपर पहुंच चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











