Bhai Dooj- कार्तिक आर्यन ने छुए बहन के पैर, भाई दूज पर सबसे प्यारी तस्वीर हुई वायरल!

आज पूरे देश में भइया दूज त्योहार मनाया जा रहा है और इस दिन भाई बहन को तिलक करती है और आरती उतारती है। रक्षाबंधन की तरह ये त्योहार भी भाई बहन के लिए बना है। दिवाली की धूम के बाद ये त्योहार आता है और हर साल इसको मनाया जाता है। आज इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी चर्चा में हैं और इस वक्त कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन अपनी बहन के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं और लिखा है, 'भाई दूज', इसके अलावा उन्होने एक हार्ट इमोजी भी साझा किया है। कार्तिक ने जैसे ही ये तस्वीर पोस्ट की ये धड़ल्ले से वायरल हो रही है और इसको लेकर चर्चा हो रही है।
फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी तस्वीर की तारीफ करते हुए भाई दूज की मुबारकबाद दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन पहली तस्वीर में बहन के पैर छू रहे हैं और आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
दूसरी तस्वीर में उनको तिलक लगाया जा रहा है। कार्तिक आर्यन एक नॉनफिल्मी परिवार से हैं और उनके घर में सभी डॉक्टर्स हैं, इसके बाद भी उन्होने बॉलीवुड में अपना एक अलग नाम बनाया है।
वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन शहजादा और सत्यप्रेम की कथा को लेकर बिजी हैं। इन फिल्मों से किसी ना किसी तरह के अपडेट सामने आती रहती हैं। आखिरी बार उनको भूल भुलैया 2 में देखा गया था और फिल्म काफी बड़ी हिट हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications