वरूण धवन की फिल्म पोस्टपोन- अब कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म बनाएंगे ये निर्देशक?

By Staff

कार्तिक आर्यन इन दिनों निर्माता- निर्देशकों की टॉप लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में कार्तिक को धर्मा ऑफिस के बाहर निर्देशक शशांक खेतान के साथ देखा गया है। जिसके बाद अफवाहें शुरु हो गई हैं शशांक की अगली फिल्म में कार्तिक हो सकते हैं। इस वक्त कार्तिक के पास बैक टू बैक तीन बड़ी फिल्में हैं।

खास बात यह है कि शशांक खेतान ने हाल ही में वरुण धवन की मिस्टर लेले पोस्टपोन करने की घोषणा की थी। जो कि 1 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली थी। शशांत खेतान ने कहा- 'करण जौहर, वरूण और मैंने मिलकर फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन करने का निर्णय लिया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट से हम सभी को प्यार है और हम जल्द ही इस पर फिर से काम शुरु करेंगे। लेकिन फिलहाल इसे पोस्टपोन किया जा रहा है क्योंकि स्टार्स की डेट फिट नहीं बैठ रही है।'

Kartik Aaryan

बता दें, कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी काम कर रहे हैं। लिहाजा, उम्मीद जताई जा रही है कि दोस्ताना 2 के बाद कार्तिक शशांक की फिल्म में भी दिखेंगे। शशांक ने एक स्क्रिप्ट पर काम शुरु भी कर दिया है। इस फिल्म को भी करण जौहर की प्रोड्यूस करेंगे। उम्मीद है जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

शशांत खेतान ने इससे पहले हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और धड़क जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं, कार्तिक आर्यन की बात करें तो अभिनेता फिलहाल भूल भुलैया 2, दोस्ताना 2 और ओम राउत की एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। जबकि रोहित धवन की अगली फिल्म से भी कार्तिक का नाम जोड़ा जा रहा है। कोई शक नहीं कि इस वक्त कार्तिक बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X