कार्तिक आर्यन के हाथ लगा करियर का सबसे अहम रोल, कबीर खान की फिल्म से बदलेंगे दिशा, जानिए डीटेल्स
कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बन चुके हैं क्योंकि हर कोई उन पर Invest करने की कोशिश कर रहा है। साजिद नाडियाडवाला जहां पहले से ही कार्तिक आर्यन को एक म्यूज़िकल फिल्म के लिए साईन कर चुके थे वहीं साजिद ने कार्तिक को अपनी दूसरी फिल्म के लिए भी साईन किया है।
इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे कबीर खान और अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन अपने करियर का सबसे अलग रोल करने जा रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक स्ट्रीट फाईटर का किरदार निभाएंगे जो शायद उनके करियर की दिशा बदल दे।

गौरतलब है कि अब तक कार्तिक आर्यन ने केवल हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्में की हैं और उन्होंने अपने करियर में कोई इंटेंस या ड्रामा नहीं किया है। लेकिन कबीर खान की इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन अपने करियर की दिशा पूरी तरह से बदल सकते हैं। कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए काफी मेहनत करनी होगी। उनके लिए अभी से LA से एक्शन आर्टिस्ट बुलाए जा रहे हैं।
कबीर खान की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म कार्तिक आर्यन की पूरी छवि पलट कर रख देगी।

फीस बढ़ाने की थी अफवाह
अफवाहें थीं कि कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस 25 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ कर दी। कार्तिक आर्यन पहले ही अपनी फीस पिछले साल बढ़ा चुके थे। जहां वो हर फिल्म के लिए 15 - 18 करोड़ रूपये ले रहे थे, उन्होंने रोहित धवन - एकता कपूर की फिल्म शहज़ादा के लिए 25 करोड़ फीस ली है। कार्तिक आर्यन ने इन अफवाहों का जवाब देते हुए कहा, केवल प्रमोशन हुआ है, तन्ख़्वाह नहीं बढ़ी है।

सालों की मेहनत का मिला फल
कार्तिक आर्यन ने कम उम्र में बॉलीवुड में बुलंदी पाई है। ऐसा बहुत ही कम लोगों के साथ हो पाता है। खासतौर से वो लोग जो बॉलीवुड से बाहर के हों, उनके लिए यहां पांव जमाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने जो किया है वो काबिले तारीफ है। कार्तिक ने शुरूआत की 2011 में प्यार का पंचनामा नाम की फिल्म से। इस समय कार्तिक आर्यन की उम्र थी केवल 21 साल। लेकिन फिल्म में कार्तिक का जादू और उनका लंबा चौड़ा डायलॉग काम कर गया और वो रातों रात फेमस हो गए।

भूल भुलैया की रिलीज़ से पहले हो रही थी अक्षय से तुलना
भूल भुलैया 2 की रिलीज़ से पहले, कार्तिक आर्यन पर काफी प्रेशर था क्योंकि उनकी तुलना सीधे अक्षय कुमार से हो रही थी। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में अक्षय से अपनी तुलना पर बात करते हुए कहा था किअक्षय कुमार जैसा कोई नहीं हो सकता है। कार्तिक जानते हैं कि भूल भुलैया 2 के साथ उनके ऊपर लोगों की उम्मीदों का बोझ है। और वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि पूरी ईमानदारी से इस फिल्म को सफलता की ओर ले जा पाएं। वैसे भी सीक्वल फिल्में करना आसान नहीं होता है। खासतौर से वो फिल्में जो अपने आप में बहुत बड़ा नाम बन चुकी होती हैं। लेकिन वो कोशिश करेंगे कि भूलभुलैया 2 से कोई निराश ना हो। और कार्तिक अपने सारे वादों पर खरे उतरे।

हर प्रोड्यूसर की पहली पसंद हैं कार्तिक
करण जौहर की दोस्ताना 2 छोड़ने के बाद कार्तिक चुपचाप अपना काम कर रहे हैं। उनके पास फिल्मों की भरमार है और इस समय वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे हैं। हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडियान के लिए कार्तिक आर्यन एक आईएएफ ऑफिसर बनेंगे। रोहित धवन की शहज़ादा एक ड्रामा होगी वहीं दूसरी तरफ फ्रेडी एक डार्क कॉमेडी है। इसके अलावा साजिद नाडियाडवाला की सत्यनारायण की कथा एक म्यूज़िक फिल्म होगी। उनके पास जितनी भी फिल्में हैं सबका फ्लेवर एक दूसरे से काफी जुदा है।

बॉलीवुड की 100वीं 100 करोड़ी फिल्म
गौरतलब है कि भूल भुलैया 2 हिंदी सिनेमा की 100वीं 100 करोड़ी फिल्म है और इसके लिए कार्तिक आर्यन को लगातार फैन्स से बधाई मिल रही है। भूल भुलैया 2, कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इससे पहले, उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी थी।

9 साल का करियर
9 साल के करियर में 10 फिल्में करने के बाद कार्तिक आर्यन सबके फेवरिट बन चुके हैं। एकता कपूर के शहज़ादा पर काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा वहीं एकता कपूर की दूसरी फिल्म फ्रेडी की शूटिंग कार्तिक लगभग पूरी कर चुके हैं। संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ा हुआ था। इसके अलावा उनका नाम कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण तक शामिल हैं। कुल मिलाकर कार्तिक आर्यन अपनी स्टारडम को बेहतरीन ढंग से संभाल रहे हैं और बस उम्मीद है कि उनकी फिल्में भी फैन्स का उतना ही मनोरंजन करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











