Kartik Aaryan ने टीवी शो में किया बड़ा खुलासा, बॉक्स ऑफिस नंबर्स और सलमान खान को लेकर कही ये बात

kartik-aaryan-to-make-biggest-revelations-on-rajat-sharma-show-says-my-movie-should-earn-1000-crore

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो कि फरवरी में रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक्टर रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्मों से लेकर, अपने सपने, संघर्ष और करियर के बारे में खुलकर बातें कीं।

घंटे भर की बातचीत के दौरान, कार्तिक आर्यन ने बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए कहा कि उनका सपना है कि उनके निर्माता 100 करोड़ रुपये नहीं बल्कि 1000 करोड़ रुपये कमा सकें। वह कहते हैं, "मेरा सपना है कि मेरी फिल्म 100 करोड़ नहीं, 1000 करोड़ कमाए। हर निर्माता इंवेस्टमेंट पर अच्छा रिटर्न चाहता है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरे निर्माता को नुकसान हो और ना ही मेरे फैंस का दिल टूटे।"

भूल भुलैया की अपार सफलता के बाद से फिल्म इंडस्ट्री समेत फैंस की उम्मीदें भी कार्तिक से काफी बढ़ चुकी है। कार्तिक आर्यन के पास आने वाले वर्ष के लिए एक दिलचस्प लाइन-अप है, जिसमें शहजादा सहित कई फिल्में हैं.. जैसे कि सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3 और कबीर खान की एक फिल्म।

मेरी 7 में से 6 फिल्में सुपरहिट रही

मेरी 7 में से 6 फिल्में सुपरहिट रही

रजत शर्मा ने जब कार्तिक आर्यन से पूछा कि वे प्रोड्यूसर्स से उनके इंवेस्टमेंट को 25 दिनों में दोगुना करने का वादा करते हैं? तो एक्टर ने कहा कि, "हां, ये सच है.. अंत में फिल्म बनाना एक बिजनेस है। अगर आप मेरे पिछले रिकॉर्ड को देखें तो मेरी सात में से छह फिल्में सुपरहिट रही हैं।"

हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर की बात

हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर की बात

वहीं, 2022 में बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन को कार्तिक आर्यन ने कहा, "हिंदी फिल्में पिछले साल इतनी नहीं चलीं। लेकिन साउथ की भी 3 या 4 फिल्में ही चलीं। फिर 'भूल भुलैया-2' आई और उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।"

सलमान खान के साथ हुआ ये किस्सा

सलमान खान के साथ हुआ ये किस्सा

अपनी सक्सेस पर पूछे जाने पर एक्टर ने कहा, "मुझे सलमान खान ने बहुत अच्छी बात बोली थी। मैं मिलता रहता हूं उनसे। वो मुझे बोलते हैं कि जब सबकी फिल्में हिट हो रही होती है और तुम्हारी फिल्म भी हिट हो.. मज़ा नहीं आता। जब सबकी फिल्में फ्लॉप हो रही हों और तुम्हारी हिट हो जाए तो हिस्ट्री हो जाती है। मैंने उनसे बोला कि compliment कर रहे हो या डरा रहे हो ? तो उन्होंने मुझे गले से लगा लिया।"

Read more about: kartik aaryan shehzada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X