Kartik Aaryan बनेंगे बॉक्सर? Kabir Khan की फिल्म के लिए रोज बहा रहे हैं पसीना!

कार्तिक आर्यन लगातार किसी ना किसी बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि फिल्म उनकी झोली में खुद चलकर आ रहीं हैं। यही कारण है कि आए उनका नाम किसी प्रोजेक्ट से जुड़ता रहता है। इस वक्त उनके अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा है और पता चला है कि इस फिल्म में कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं जबकि साजिद नाडियाडवाला फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे।
कबीर खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और अब पता चला है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में बॉक्सर का किरदार निभाने वाले हैं और इसके लिए वो काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
पिंकविला के मुताबिक कार्तिक आर्यन इस फिल्म में बॉक्सर बनेंगे और इसकी स्क्रिप्ट पढ़कर वो काफी खुश हुए हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक को कड़ी मेहनत करनी है जिससे इतना तो तय है कि अगली फिल्म में आपको दुबले-पतले कार्तिक देखने को नहीं मिलेंगे।

बॉक्सर की भूमिका
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि "कार्तिक आर्यन के लिए यह एक बड़ी चुनौती होने जा रही है। क्योंकि उन्हें बॉक्सर की भूमिका निभाने के लिए एक भारी शरीर प्राप्त करना होगा।

ट्रेनिंग भी शुरु कर दी
इसके लिए उन्होने ट्रेनिंग भी शुरु कर दी है। कार्तिक आर्यन को इस फिल्म में देखने उनके फैंस के लिए काफी अलग अनुभव होने वाला है। इसके पहले कार्तिक एक चॉकलेट बॉय की भूमिका में ही नजर आते रहे हैं।

सत्यप्रेम की कथा
वर्कफ्रंट पर वो अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली है। कियारा आडवाणी के साथ वो भूल भुलैया 2 भी कर चुके हैं।

हेरा फेरी 3
इसके अलावा खबर थी कि कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 भी करने जा रहे हैं जिसको लेकर परेश रावल ने खुलासा किया था।

आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है
हालांकि इस फिल्म की स्टारकास्ट का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। कार्तिक के लिए साल 2023 शानदार साबित होने वाला है जो कि फैंस के लिए अच्छी खबर है।


Click it and Unblock the Notifications











