Kartik Aaryan बने 'द राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा', IFFM में किया जाएगा सम्मानित

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों की सफलता के साथ साथ, देश- दुनिया में काफी नाम कमा रहे हैं। 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) ने घोषणा किया है कि कार्तिक आर्यन को इस साल 11 अगस्त को भारतीय सिनेमा के "द राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा" अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
कार्तिक की उपलब्धियों और भारतीय सिनेमा की दुनिया पर उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को देखते हुए, विक्टोरिया के सम्मानित गवर्नर द्वारा यह पुरस्कार दिया जाएगा।
मेलबर्न में प्रदर्शित होगी कार्तिक आर्यन की फिल्में
इसके अलावा, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेल्बर्न कार्तिक आर्यन की फिल्मों की कई स्क्रीनिंग प्रदर्शित करेगा। फिल्मों की लाइनअप में उनकी हालिया सफल फिल्म "सत्यप्रेम की कथा" और ब्लॉकबस्टर "भूल भुलैया 2" शामिल होगी, जो 2022 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनकर उभरी।
IFFM 2023 में अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए, कार्तिक आर्यन कहते हैं, "मैं इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए विक्टोरियन सरकार और फेस्टिवल के प्रति बहुत सम्मानित और आभारी हूं और 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेल्बर्न में इसका जश्न मनाने के लिए आभारी हूं। भारतीय सिनेमा में मेरे काम के लिए यह मान्यता प्राप्त करना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैंने हमेशा कहानी कहने की शक्ति और फिल्मों से दिलों को छूने और दिमाग को प्रेरित करने की क्षमता में विश्वास किया है। मैं सिनेमा के जादू को सेलिब्रेट करने के लिए उत्सुक हूं।"
कार्तिक की आने वाली फिल्में
14वां इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेल्बर्न 11 अगस्त से 20 अगस्त, 2023 तक मनाया जायेगा। वहीं, कार्तिक की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक लव स्टोरी के साथ-साथ भूल भुलैया 3 भी हैं। वहीं, हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया भी कार्तिक के हाथों में है। इसके अलावा कार्तिक ने फिलहाल कबीर खान की फिल्म "चंदू चैंपियन" पर काम शुरु कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications