Kartik Aaryan: एक्टर के संघर्षों के दिनों में सतीश कौशिक इस तरह से बने थे उनका सहारा

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर शौक जताया और उनको याद किया। सतीश कौशिक को याद करते हुए कार्तिक ने बताया कि किस तरह से उनके संधर्षों के दिनों में दिवंगत अभिनेता ने उनकी मदद की थी, दरअसल कार्तिक आर्यन शुरुआत में सतीश कौशिक के घर में ही रहते थे।

गौरतलब है कि, सतीश कौशिक के निधन से उनके दोस्त और फैंस बेहद दुखी हैं। अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार तक, कई सेलेब्स उनके जाने पर शोक जता चुके हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबार तक सतीश कौशिक के बारें में बात कर रहे हैं, और कई सारे फैंस और उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त उनको याद कर भावुक हो रहे हैं।

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया और सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। पोस्ट में कार्तिक ने सतीश कौशिक की एक तस्वीर शेयर की है, कार्तिक ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "एक महान अभिनेता, एक अच्छे इंसान, और मुंबई में मेरे संघर्ष के दिनों में सबसे अच्छे मकान मालिक। मैं हमेशा आपके प्रेरित करने वाले शब्द और हंसी को याद करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सतीश सर।"

कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्ट्रगल के दिनों में वो 12 लड़को के साथ फ्लैट शेयर करते थे।

उन्होंने कहा था, मैं एक हफ्ते में ऑडिशन के लिए 3 से 4 बार 6 घंटे सफर करता था। कई बार स्टूडियो के बाहर से ही मुझे निकाल दिया जाता था क्योंकि मैं फिट नहीं बैठता था, लेकिन फिर भी मुझे उम्मीद थी। जल्द ही मुझे कई सारे प्रोजेक्ट्स मिल गए। इसके बाद मैंने अंधेरी में एक फ्लैट किराए पर ले लिया था। खैर आज के वक्त में कार्तिक आर्यन एक सुपरस्टार बन गए हैं और कई सारी सुपरहिट फिल्में देकर अपना एक अलग नाम बना चुके हैं।

Read more about: kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X