कार्तिक आर्यन का नया धमाका, शाहरुख खान के साथ नई फिल्म- बड़ी खबर!
दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के चलते बिजी कार्तिक आर्यन को लेकर नई जबरदस्त खबरें सामने आई हैं। दरअसल बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के साथ कार्तिक आर्यन नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म को सेक्शन 375 फिल्म के निर्देशक अजय बहल बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन दो महीने में शूटिंग शुरू करेंगे।
खबरों के मुताबिक, अजय बहल अपनी आने वाली फिल्म शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के साथ बनाने जा रहे हैं। इसे लेकर कार्तिक आर्यन के साथ भी काफी सकारात्मक बातचीत रही। जल्द ही इस फिल्म को लेकर अभी आगे की बातचीत की जा रही है। हालांकि अभी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।
बता दें अजय बहल ने अपनी पिछली फिल्म सेक्शन 375 बनाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली थी। ये फिल्म यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर बनाई गई थी।


Click it and Unblock the Notifications