'भूल भुलैया 2' जोड़ी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की दूसरी फिल्म भी पक्की- बिग बजट लव स्टोरी!
कुछ समय पहले ही साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म की घोषणा की गई थी। जबकि इसे डायरेक्ट कर रहे हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विद्वांस। इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, लेकिन अब इसकी टाइटल बदली जाएगी, जिसका ऐलान अभी नहीं किया गया है।
बहरहाल, फिल्म से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस लव स्टोरी में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी फाइनल कर ली गई है। 'भुल भुलैया 2' के बाद एक बार फिर कार्तिक- कियारा साथ दिखने वाले हैं। उम्मीद है कि फिल्म दिसंबर 2021 तक फ्लोर पर जाएगी।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "कार्तिक और कियारा दोनों अपनी बाकी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर इस फिल्म पर काम शुरु करेंगे। फिल्म में जहां कार्तिक के किरदार का नाम सत्या है, वहीं फिल्म में कियारा का नाम कथा है। फिल्म सत्या और कथा की प्रेम कहानी है।
फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन फेज में है। रिपोर्ट्स की मानें तो इंडस्ट्री के कुछ सर्वश्रेष्ठ तकनीशियनों के बोर्ड में आने की उम्मीद है, और संगीत की बैठकें भी शुरू हो गई हैं। फिल्म से सूत्र ने साझा किया, "कोई भी प्रेम कहानी संगीत के बिना अधूरी है और टीम सत्य और कथा की प्रेम कहानी के लिए एक शानदार साउंड ट्रैक बनाने की दिशा में काम कर रही है।"
इस फिल्म को लेकर कार्तिक ने कहा, कार्तिक आर्यन ने कहा, "मैं लंबे समय से साजिद सर के साथ काम करना चाहता था, इससे बेहतर सहयोग के लिए मैं उम्मीद नहीं कह सकता था। मुझे बेहद खुशी है कि मैं साजिद सर, शरीन और किशोर के विजन का हिस्सा हूं। ये एक संगीतमय प्रेम गाथा है जो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाम वाले लोगों के एक पावरहाउस को एक साथ लाती है। समीर विद्वंस सर के साथ भी यह मेरे लिए पहली फ़िल्म है, जिनके पास संवेदनशील विषयों को अत्यधिक मनोरंजक बनाने की सूक्ष्म भावना है।"


Click it and Unblock the Notifications