कार्तिक आर्यन ने सिखाया कैटरीना कैफ को इस गाने पर डांस, एक्सप्रेशन देख फैन्स बोले-भूल भुलैया 4 में कैट होगी...

kartik Aaryan

Katrina kaif Dance Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने खास अंदाज और अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को IIFA 2025 अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया। इस दौरान कार्तिक आर्यन शो होस्ट करते भी नजर आए। फिलहाल तो कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन कैटरीना कैफ को डांस सिखाते नजर आ रहे हैं।

कैटरीना कैफ को डांस सिखाते दिख कार्तिक आर्यन
जी हां, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन कैटरीना कैफ को अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 के मोस्ट पॉपुलर गाने हरे राम, हरे राम, हरे कृष्णा, हरे राम गाने के डांस स्टेप्स सिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ भी बिना देर किए इस स्टेप्स को झटपट कॉपी कर लेती हैं। कैटरीना का अंदाज और स्टाइल देख फैन्स तो फिदा ही हो गए है। सोशल मीडिया पर कार्तिक और कैटरीना का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

कैटरीना और कार्तिक का डांस देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
कैट और कार्तिक का डांस देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भूल भुलैया 4 में कैट होगी क्या। वहीं दूसरे ने लिखा- हां अब थीम को बदलना चाहिए इस बार नई मंजुलिका आनी चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जब आईफा हुआ था इंदौर में तब कैटरीना भी आई थी और अभी भी आईफा है, लेकिन इस बार कैट शादीशुदा है। बता दें कि कैटरीना और कार्तिक के इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Read more about: kartik aaryan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X