अक्षय कुमार को कोई रिप्लेस ही नहीं कर सकता - भूलभुलैया 2 करने पर बोले कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को भूल भुलैया 2 में रिप्लेस किया है और अब उन्होंने अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहा है कि अक्षय कुमार जैसा कोई नहीं हो सकता है। लेकिन लोगों को उम्मीदें हैं कि इस फिल्म में वो अक्षय कुमार जैसा ही कुछ कमाल करेंगे।
कार्तिक ने बताया कि उनके ऊपर लोगों की उम्मीदों का बोझ है। और वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि पूरी ईमानदारी से इस फिल्म को सफलता की ओर ले जा पाएं।

कार्तिक का कहना है कि वैसे भी सीक्वल फिल्में करना आसान नहीं होता है। खासतौर से वो फिल्में जो अपने आप में बहुत बड़ा नाम बन चुकी होती हैं। लेकिन वो कोशिश करेंगे कि भूलभुलैया 2 से कोई निराश ना हो।
गौरतलब है कि कार्तिक को वर्तमान में बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जा रहा है। पिछले साल उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 सूची में मुकाम हासिल किया है। अपनी विभिन्न बड़ी परियोजनाओं और कई ब्रांड विज्ञापनों के साथ कार्तिक आर्यन ने इस शानदार सूची में 67 वां स्थान प्राप्त किया है।


Click it and Unblock the Notifications












