Kartik Aaryan : दोस्ताना 2 से करण जौहर ने निकाला बाहर, पहली बार कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी- हमारे संस्कार भी..

By Filmibeat Deskबॅालीवुड के लोकप्रिय एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस बात पर प्रतिक्रिया दी है कि कैसे दोस्ताना 2 के लिए करण जौहर ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। यह सारा मामला कोरोना के दौरान का है। कोविड के दौरान करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से कार्तिक को फीस के कारण बाहर करने की न्यूज आई। इस पूरे मामले पर पहली दफा कार्तिक आर्यन ने अपना रिएक्शन दिया है। यहां जानिए पूरी डिटेल।
Kartik Aaryan, Karan Johar

Kartik Aaryan-Karan Johar Fight:कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं। कोविड के दौरान कार्तिक आर्यन के हाथ एक और बड़ी फिल्म से बाहर होने को लेकर छाए हुए थे।कार्तिक आर्यन को करण जौहर की दोस्ताना 2 में काम मिला था। लेकिन कुछ समय बाद यह खबर फैली कि दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने बाहर कर दिया है।

इस पूरे मामले पर काफी समय बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कार्तिक आर्यन ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने पहली दफा इसपर बात की है। शालीन ने कहा है कि ऐसा कभी-कभी हो जाता है। मैंने आज तक इस बारे में बात भी नहीं की है। वह आगे कहते हैं कि मैं उस चीज पर विश्वास करता हूं जो मुझे मम्मी ने सिखाया है।

कार्तिक ने बताया कि वो हमारे संस्कार भी हैं कि जब बड़ों और छोटों के बीच कभी कोई तकरार होती है। तो छोटे कुछ नहीं बोलते हैं। मैं उसी को फॉलो करता हूं। मैं इस बारे में कभी बोलता नहीं हूं और आज भी कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। करण जौहर की फिल्म क्या 20 करोड़ रुपए के लिए छोड़ दी, इस पर कार्तिक ने कहा कि कई बार इस तरह की कहानियां बाहर आती रहती हैं।

src="//www.instagram.com/embed.js">

वो कभी भी किसी के कोट्स नहीं होते हैं। सोर्स स्टोरी से कुछ बाहर आ जाता है। क्वेश्चन मार्क डालकर स्टोरी बना देते हैं। जिस पर लोग यकीन कर लेते हैं। ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि मैंने पैसों के लिए फिल्म छोड़ दी है। मैं बहुत ग्रीडी हूं। लेकिन कहानी के लिए ग्रीडी हूं। पैसों के लिए नहीं हूं। तो क्या कहानी बहल गई थी, इस वजह से फिल्म छोड़ दी? इस सवाल पर कार्तिक ने कहा कि ऐसा नहीं है। महामारी आ गई, जिससे डेढ़ साल का ब्रेक आ गया। स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव होने थे। जो नहीं हो पा रहे थे।

Read more about: kartik aaryan karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X