freddy के लिए Kartik Aaryan ने देखीं इतनी सारी थ्रिलर फिल्में, जानिए क्या बोले एक्टर!
Kartik Aaryan:बॅालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म फ्रेडी को लेकर चर्चा में हैं। फ्रेडी में कार्तिक आर्यन एक नई तरह की भूमिका में दिखाई देंगे। उनकी यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जो कि ए स्पाइन चिलिंग रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फ्रेडी, डॉ. फ्रेडी जिनवाला की यात्रा के बारे में है, जो एक शर्मीला, अकेला और सामाजिक रूप से अजीब व्यक्ति है, जो अपने मिनिएचर प्लेन्स के साथ खेलना पसंद करता है और उसका एकमात्र दोस्त उसका पालतू कछुआ 'हार्डी' है।

असामान्य ट्विस्ट, टर्न्स और भावनाओं के महाजाल से भरी, फ्रेडी दर्शकों को उनकी सीटों के किनारे पर ले आने का वादा करती है। कार्तिक आर्यन ने अपनी दिलचस्प भूमिका को निभाने के लिए मिली गई प्रेरणा पर बात की है। कार्तिक आर्यन ने इस संबंध में कहा कि एक अभिनेता के रूप में मैं एक क्लीन स्लेट और एक नए अपरोच के साथ एक भूमिका निभाना पसंद करता हूं।
मैं वास्तव में उस विजन में डूबा हुआ हूं जो मेरे निर्देशक के पास किरदार के लिए है, इसलिए मुझे किसी अन्य काल्पनिक किरदार पर फ़्रेडी में अपनी भूमिका नहीं निभानी पड़ी। हालांकि, मैंने बहुत सारी थ्रिलर देखीं और मैंने स्टडी किया और वक्रिंग डेंटिस्ट्स को ऑब्जर्व किया, बाकी मैं शशांक घोष के दिमाग में बसे किरदार को जीवंत कर रहा था।।
बता दें कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, एनएच स्टूडियोज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित, शशांक घोष द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन और अलाया एफ अभिनीत, यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके बाद कार्तिक आर्यन का सारा फोकस उनकी आगामी फिल्म शहजादा पर होगा। जिसकी पहली झलक हाल ही में कार्तिक के जन्मदिन के मौके पर देखने को मिली। वैसे यह साल कार्तिक के लिए बेहद खास रहा है। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 कमाई के लिहाज से हिट साबित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications