वरूण धवन के साथ जन्मदिन मना रही थीं सारा अली खान, अचानक पहुंच गए कार्तिक आर्यन, देखिए तस्वीरें
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ये बात इन दो लोगों को छोड़कर पूरी दुनिया मानती है। आज है सारा का जन्मदिन जिसे सारा ने बैंकॉक में अपने को स्टार वरूण धवन के साथ मनाया। वरूण धवन और सारा अली खान, डेविड धवन की फिल्म कुली नं. 1 रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं।
लेकिन जैसे ही वरूण के साथ सारा की जन्मदिन की तस्वीर वायरल होना शुरू हुआ, एक और तस्वीर तेज़ी से वायरल हुई। ये तस्वीर थी कार्तिक आर्यन और सारा अली खान। जी हां, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान को उनके जन्मदिन का सरप्राइज़ देने बैंकॉक तक पहुंच गए।

वैसे कार्तिक आर्यन इस समय लखनऊ में अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ पति, पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक और सारा ने इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म 2020 में वैलेंटाइन्स डे के दिन रिलीज़ होने जा रही है।
कुछ दिन पहले सारा अली खान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वो कार्तिक के साथ काम करना कितना मिस करेंगी। वहीं उन्होंने इस बारे में भी लिखा कि कैसे कार्तिक ने पहले ही दिन से उन्हें सेट पर कोई दिक्कत नहीं महसूस होने दी। इसी के साथ सारा ने अपनी और कार्तिक की बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। कार्तिक ने भी सारा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें राजकुमारी का दर्जा दिया।


Click it and Unblock the Notifications
