थिएटर में अचानक पहुंचे कार्तिक आर्यन, ऐसा हुआ फैंस का हाल? बिलख बिलखकर रोने लगी नन्ही फैन!

kartik aaryan

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में चलते शो के बीच थिएटर में एंट्री मारी और वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया। इस दौरान चंदू चैंपियन चल रही थी और फैंस को सरप्राइज देने के लिए कार्तिक थिएटर के अंदर गए।

इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक बच्ची कार्तिक आर्यन को देखकर काफी रो रही है। दरअसल इस बच्ची को शायद पता नहीं था कि इस तरह से उसका पसंदीदा एक्टर सामने आ जाएगा।

कार्तिक आर्यन अक्सर फैंस को सरप्राइज करते रहते है। जैसे ही वो अंदर गए लोग कुर्सियां छोड़कर उनकी तरफ भागने लगे लेकिन उन्होने लोगों को रोका और कहा कि वो खुद आएंगे।

लोग कर रहे हैं रिएक्ट

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''सो स्वीट।'' एक ने लिखा, ''कार्तिक ने अपने फैंस का दिन बना दिया।'' एक ने लिखा, ''फ्यूचर का सुपरस्टार।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''बच्ची को तो देखो।'' एक ने लिखा, ''अच्छा काम किया।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं।

कपिल देव ने की तारीफ

चंदू चैंपियन की काफी तारीफ हो रही है। हाल ही में पूर्व इंडियन क्रिकेट कैप्टन कपिल देव ने कार्तिक की तारीफ की थी। उन्होने लिखा, "चंदू चैंपियन! एक फिल्म जिसे आप बिलकुल भी मिस नहीं कर सकते। मुझे स्पोर्ट्स फिल्में देखना बहुत पसंद है और मैं उन्हें सराहता भी हूं। लेकिन यह सिर्फ स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है। यह उससे भी कहीं बढ़कर है। इसे देखते हुए मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया और फिर रोया। कबीर खान को सलाम। तुमने फिर कर दिखाया है। एक और शानदार फिल्म बनाई है। कार्तिक आर्यन ने क्या शानदार एक्टिंग की है, आपकी मेहनत और टैलेंट जगमगा रही है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X