कार्तिक आर्यन ने शुरू की फ्रेडी फिल्म शूटिंग, सेट से शेयर की फिल्म के पहले सीन की तस्वीर
कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म फ्रेडी की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और उन्होंने सेट से पहली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में कार्तिक शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनका लुक क्लैपबोर्ड से छिपा हुआ है। क्लैपबोर्ड से साफ है कि कार्तिक, पहले सीन की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने अपने लुक पर काम किया है क्योंकि हाल ही में वो अपना हेयरकट लेते दिखे।
इस फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस कर रही हैं एकता कपूर। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोज़िट दिखाई देंगी अलाया फर्नीचरवाला। गौरतलब है कि पहले खबरें थीं कि इस फिल्म से कार्तिक को रिप्लेस कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने मोटी फीस मांगी थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कार्तिक आर्यन लगातार खबरों में हैं और ये खबरें ज़्यादातर तब से ही आना शुरू हुईं जब से धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक सार्वजनिक बयान देते हुए कहा कि कार्तिक आर्यन अब दोस्ताना 2 का हिस्सा नहीं है और इसके कारण पर वो एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखना चाहेंगे।
लेकिन कार्तिक आर्यन के साथ आधी इंडस्ट्री खड़ी हुई दिखाई दी। उनके पास ऑफर्स की कमी नहीं है और ये सारी ही फिल्में बड़े बैनर की हैं। जहां, साजिद नाडियाडवाला से एकता कपूर और हंसल मेहता के कंफर्म प्रोजेक्ट्स हैं वहीं उनका नाम संजय लीला भंसाली के कुछ प्रोजेक्ट्स के साथ भी जुड़ा हुआ है।
Recommended Video

कार्तिक आर्यन के पास शानदार प्रोजेक्ट्स
कार्तिक आर्यन एकता कपूर की फिल्म में शहज़ादा बन चुके है जिसे रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म अला वैकुंठपुर्रामुलू नाम की तेलुगू फिल्म का रीमेक है जिसका गाना Butta Bomma चार्टबस्टर बन चुका है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सैनन नज़र आएंगी। इससे पहले, कार्तिक और कृति एक साथ लुकाछिपी में नज़र आ चुके हैं।

डब्बू रतनानी का शानदार कैलेंडर
कार्तिक आर्यन का चेहरा डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर 2021 कैलेंडर के लिए भी बेहद शानदार तरीके से इस्तेमाल किया। उन्होंने कुछ समय पहले ही कार्तिक आर्यन की बेहद हॉट सी दिखने वाली एकदम कूल सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन नेल पॉलिश लगाए हुए पोज़ करते नज़र आए।

कैप्टन इंडिया
कार्तिक आर्यन ने कम उम्र में बॉलीवुड में बुलंदी पाई है। ऐसा बहुत ही कम लोगों के साथ हो पाता है। खासतौर से वो लोग जो बॉलीवुड से बाहर के हों, उनके लिए यहां पांव जमाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने जो किया है वो काबिले तारीफ है। हंसल मेहता ने भी हाल ही में उनके साथ कैप्टन इंडिया नाम की एक फिल्म अनाउंस की है जिसमें कार्तिक आर्यन एक एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे।

सत्यनारायण की कथा
साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सत्यनारायण की कथा नाम की म्यूज़िकल फिल्म अनाउंस कर चुके हैं जिसके हीरो हैं कार्तिक आर्यन और हीरोइन हैं कियारा आडवाणी। इसे डायरेक्ट करने वाले हैं मराठी नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर समीर विध्वंस। हालांकि शुरू होने से पहले ही फिल्म का नाम बदल चुका है क्योंकि, साजिद फिल्म से कोई भी कंट्रोवर्सी नहीं चाहते हैं। फिल्म का नया नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है।

भूल भुलैया 2 की शूटिंग
फ्रेडी और शहज़ादा के अलावा कार्तिक आर्यन अपनी रूकी हुई फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। अनीस बज़्मी की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी और तबू के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार के किरदार का नया वर्जन बनते दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन इन फिल्मों की शूटिंग के अलावा, अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म धमाका की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं।
हाल ही में कार्तिक के बारे में ढेर सारी निगेटिव खबरों के बीच, इंडस्ट्री कार्तिक आर्यन के बारे में राय देने पर दो हिस्सों में बंट गई है। इंडस्ट्री और मीडिया का एक बड़ा वर्ग ऐसा मान रहा है कि ये सब कार्तिक पर प्लान किया हुआ अटैक है जिसे कार्तिक बेहद ही समझदार तरीके से डील कर रहे हैं और केवल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications