कार्तिक आर्यन ने शुरू की धमाकेदार रीमेक की तैयारी, शेयर किया वीडियो
करण जौहर की फिल्म से बाहर निकालने देने के बाद से कार्तिक आर्यन के बारे में इस समय काफी निगेटिव खबरें चर्चा में हैं और उनका साथ देने के लिए इंडस्ट्री में कई लोग आगे आए हैं। लेकिन इन सारी निगेटिव खबरों के बीच कार्तिक अपने काम से बात कर रहे हैं। अब खबर है कि उन्होंने अल्लू अर्जुन स्टारर Ala Vaikunthapurramuloo रीमेक की तैयारी शुरू कर दी है।
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जहां वो इस तेलुगू ब्लॉकबस्टर के मशहूर गाने Butta Bomma पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

कार्तिक, इस वीडियो में कोरियोग्राफर पीयुष भगत और शाज़िया सामजी के साथ दिखाई दे रहे हैं और इसलिए माना जा रहा है कि उनके अगले प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो चुकी है जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म का गाना Butta Bomma एक चार्टबस्टर है जिसे यूट्यूब पर 600 मिलियन व्यूज़ मिले थे।
पिछले कुछ महीनों में मिली निगेटिव पब्लिसिटी के बाद बॉलीवुड में कई मीडिया हाउस और डायरेक्टर्स - प्रोड्यूसर्स कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में उतरे हैं।
जहां डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा कि कोई भी प्रोड्यूसर, किसी भी एक्टर को फिल्म से निकालने के बाद इस बात को डिस्कस नहीं करता है। कार्तिक पूरे मामले पर जिस तरह से चुप हैं वो उनका बड़प्पन दिखाता है। वहीं दूसरी तरफ, प्यार का पंचनामा प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने भी कार्तिक के सपोर्ट में कहा कि वो पैर छुए बिना बात नहीं करता है, इतना सम्मान देने वाला व्यक्ति है। आजतक उसने किसी भी स्क्रिप्ट में किसी भी तरह के बदलाव की डिमांड नहीं की।

हाथ से जा रही है फिल्में
गौरतलब है कि आजकल कार्तिक आर्यन लगातार खबरों में हैं और ये खबरें ज़्यादातर तब से ही आना शुरू हुईं जब से धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक सार्वजनिक बयान देते हुए कहा कि कार्तिक आर्यन अब दोस्ताना 2 का हिस्सा नहीं है और इसके कारण पर वो एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखना चाहेंगे।

धर्मा प्रोडक्शन्स का गैर ज़िम्मेदाराना आरोप
इसके बाद अफवाहें उड़ने लगीं कि धर्मा प्रोडक्शन्स ने कार्तिक आर्यन को गैर - ज़िम्मेदाराना होने के लिए फिल्म से बाहर किया। खबरें थीं कि करण जौहर काफी समय से दोस्ताना 2 के लिए कार्तिक की डेट्स का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन कार्तिक ने ये डेट राम माधवानी की फिल्म धमाका को दे दी। जो कि फटाफट बनकर तैयार भी हो गई।

स्क्रिप्ट बदलवाने का आरोप
वहीं कुछ अफवाहों का ये भी मानना था कि जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन के बीच कुछ अनबन होने के बाद कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर के साथ शूट ही नहीं करना चाहते और इस वजह से वो लगातार शूट टाल रहे थे। इतना ही नहीं, कार्तिक चाहते थे कि जान्हवी को फिल्म से बदल दिया जाए।

नज़दीकियां और फिर दूरियां
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर दोस्ताना के सेट पर काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और दोनों के डेट करने की अफवाहें भी उड़ रही थीं। इन अफवाहों की आग में घी का काम किया, कार्तिक और जान्हवी की एक साथ मनाई गई छुट्टियां। उनकी ट्रिप की तस्वीरें कई जगह वायरल हुई।

फिर आई रेड चिलीज़ की बारी
करण जौहर की दोस्ताना 2 से बाहर किए जाने के बाद रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की एक फिल्म से कार्तिक आर्यन की विदाई की खबर आई। खबर थी कि शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म फ्रेडी से भी बाहर कर दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कैटरीना कैफ के अपोज़िट दिखाई देने वाले थे।

कैटरीना के साथ रोमांस से दिक्क्त
लेकिन फिर ये साफ हुआ कि कार्तिक आर्यन ये फिल्म, दोस्ताना 2 से बाहर होने से कुछ महीनों पहले ही छोड़ चुके थे। कार्तिक के फिल्म की टीम के साथ क्रिएटिव मनमुटाव हो गए थे जिसके बाद उन्होंने अपना 2 करोड़ का साईनिंग अमाउंट भी लौटा दिया था। वहीं अफवाहें ये भी आईं कि कार्तिक को कैटरीना के साथ रोमांस करना मुनासिब नहीं लग रहा था।

आनंद एल राय की फिल्म भी गई
कुछ ही महीनों पहले जब फैन्स ने कार्तिक आर्यन को आनंद एल राय के साथ उनके ऑफिस के बाहर देखा था तो कार्तिक के फैन्स बेहद खुश थे। आनंद एल राय, बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं और उनके साथ काम करना, कार्तिक के करियर के लिए बेहद शानदार अचीवमेंट होगा।

डायरेक्टर का आधिकारिक बयान
आनंद एल राय ने एक आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को किसी फिल्म के लिए साईन नहीं किया है। उनके पास एक्टर्स स्क्रिप्ट के सिलसिले में आते रहते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि वो सबके साथ फिल्म बना रहे हैं।

मिलेगी साजिद की फिल्म
इन सबके बीच में खबरें थीं कि कार्तिक आर्यन लगातार साजिद नाडियाडवाला से एक फिल्म की गुज़ारिश कर रहे हैं। कार्तिक की ये दरख्वास्त पूरी हुई या नहीं हुई ये तो अब तब ही पता चल पाएगा जब नाडियाडवाला प्रोडक्शन्स कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट करेगा।

बंट चुकी है इंडस्ट्री
कार्तिक आर्यन के इस तरह निगेटिव खबरों में रहने के बाद इंडस्ट्री उन के बारे में राय देने पर दो हिस्सों में बंट गई है। इंडस्ट्री और मीडिया का एक बड़ा वर्ग ऐसा मान रहा है कि ये सब कार्तिक पर प्लान किया हुआ अटैक है जिसे कार्तिक बेहद ही समझदार तरीके से डील कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
