मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए Kartik Aaryan, तस्वीरें हुईं वायरल, लोग बोले- कुछ तो गड़बड़ है...

Kartik Aaryan With Mystery Girl: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार बन चुके हैं और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 3' भी आई थी। जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हालांकि अब वह अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
वैसे तो अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी कार्तिक आर्यन किसी भी एक्ट्रेस के साथ में स्क्रीन शेयर करते हैं तो उनके अफेयर के चर्चे होने लग जाते हैं। लेकिन इस बार कार्तिक आर्यन की एक ऐसी हसीन के साथ में तस्वीरें वायरल हो रही है जिसके साथ में उन्होंने अभी तक किसी फिल्म में काम भी नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की इस हसीना के साथ में तस्वीरें धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद में काफी लोगों का यह भी कहना है कि उनका एक बार फिर से किसी के लिए दिल धड़कने लगा है। बता दे कि हम बात कर रहे हैं कषिका कपूर की और पिछले कुछ समय में लगातार वह चर्चा में बनी हुई है।
दरअसल आपको बता दें कि कषिका कपूर की खूबसूरती और उनके लुक्स पर हर कोई फिदा होने पर मजबूर हो जाता है। हालांकि आपको बता दें कि कार्तिक के साथ में उनकी मुलाकात का बहुत क्यों हुई यह तो किसी को नहीं पता। लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद में लोगों का कहना है कि दोनों की दोस्ती प्रोफेशनल से थोड़ी सी ज्यादा है।
मालूम होगी कषिका कपूर अपने कई इंटरव्यूज में भी कार्तिक आर्यन की तारीफ कर चुकी है। उन्होंने मीडिया के साथ में बात करते हुए कहा था कि उन्हें कार्तिक का काम बहुत अच्छा लगता है और वह उनके साथ मौका मिलने पर फिल्मों में काम जरुर करना चाहेंगी। हालांकि अब उनको कार्तिक के साथ में किसी फिल्म में कब देखा जाता है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












