Kartik Aaryan जल्द ही करेंगे शादी? 'फ्रेडी' एक्टर के जवाब ने फैंस को चौंकाया!

कार्तिक आर्यन जब भी मीडिया से बात करते हैं अपनी राय काफी खुले अंदाज में रखते हैं। इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि काफी चर्चा में है और उनकी फीमेल फैंस काफी खुश होने वाली हैं। दरअसल उन्होने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और उनका ये बयान सामने आते ही खबरों का हिस्सा बन गया है। कार्तिक आर्यन से पूछा गया था कि क्या वो जल्दी शादी करने वाले हैं? इस पर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया।
उन्होने कहा, "मेरी माँ चाहती हैं कि मैं शादी के बंधन में बंधने से पहले अगले तीन से चार साल तक काम करूँ। वह नहीं चाहती कि मैं इससे हटकर कुछ सोचूं। मैं फिलहाल अपने काम पर ही फोकस कर रहा हूं।
शुक्र है कि अभी कोई दबाव नहीं है।'' इसके अलावा कार्तिक ने कहा कि उनके जीवन में प्यार के लिए भी जगह है। कार्तिक आर्यन ने ये बयान न्यूज 18 के साथ बात करते हुए दिया है।
काम की बात करें तो इस वक्त कार्तिक आर्यन अपनी हालिया रिलीज फिल्म फ्रेडी को लेकर चर्चा में हैं जिसकी काफी तारीफ हो रही है। शशांक घोष ने इस फिल्म को निर्देशित किया है और ये एक साइकलॉजिकल थ्रिलर है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। सभी जानते हैं कि कार्तिक आर्यन कितने शानदार कलाकार हैं और अक्सर उनकी फिल्में सामने आकर लोगों का दिल जीत लेतीं हैं। इसके पहले उनको फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था और लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications