..................... कार्तिक आर्यन के दो फिल्मों की सीक्वल कंफर्म | Kartik Aaryan’s Sonu Ke Titu Ki Sweety and Pyaar Ka Punchnama sequel confirmed - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन फैंस के लिए अच्छी खबर- एक्टर के दो सुपरहिट फिल्मों की सीक्वल पक्की!

लव रंजन के निर्देशन में बनी प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी को ना सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया था, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों से कार्तिक आर्यन रातोंरात स्टार बन गए। वहीं, नुसरत भरूचा को भी इंडस्ट्री में पहचान मिली। दोनों कलाकारों के पास बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं।

वहीं, दोनों फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता सनी सिंह ने हाल ही में मुंबई मिरर से बात करते हुए कंफर्म किया है कि ही दोनों फिल्मों के सीक्वल की प्लानिंग शुरु हो चुकी है।

Kartik Aaryan

सनी सिंह ने बताया कि, लव रंजन सर के पास दोनों फिल्मों को लेकर आइडिया है। फिलहाल टाइमलाइन डिसाइड नहीं किया गया है। लेकिन सोनू के टीटू की स्वीटी सीक्वल और प्यार का पंचनामा 3 आएगी, ये पक्की बात है।

सोनू के टीटू की स्वीटी में कार्तिक आर्यन और सनी सिंह की दोस्ती को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों की जोड़ी जबरदस्त रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X