Shehzada First Look: कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया ज़बरदस्त सरप्राइज़, 'शहजादा' का फर्स्ट लुक टीजर जारी

एक अभिनेता के रूप में कार्तिक आर्यन की प्रतिभा उनके डेब्यू के बाद से सौ गुना बढ़ गई है। आज उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस साल भूल भुलैया 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद, अब फैंस को उनकी अगली बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। ऐसे में उनके फैंस को सरप्राइज़ देते हुए निर्माता भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने कार्तिक के जन्मदिन पर फिल्म शहजादा का पहला लुक रिलीज़ किया है।
निर्माता भूषण कुमार ने कहा, "कार्तिक एक शानदार और बारीकी से काम करने वाले अभिनेता हैं और हमारे अपने शहजादा को मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है! पहला लुक उनके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट है।"
अमन गिल ने कहा, "कार्तिक के साथ काम करना एक सपने जैसा है, हम सभी को इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मज़ा आया, उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली है इसलिए हमने सोचा कि यह एक प्यारी सी छोटी सी चीज होगी जो हमने उनके जन्मदिन पर शहजादा के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए फिल्म से फर्स्ट लुक लाए है।"
Recommended Video
बता दें, शहजादा अल्लु अर्जुन की फ़िल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है। अला वैकुंठपुरमुलु सुपरहिट रही थी। फ़िल्म का कुल कलेक्शन लगभग 160 करोड़ रुपये का है। यह 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। साल 2020 में ही अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक हिंदी रीमेक की घोषणा कर दी गई थी।
बहरहाल, भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ कार्तिक आर्यन के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। अभिनेता शहजादा सहित अपनी आगामी परियोजनाओं की शूटिंग में व्यस्त हैं।
"शहजादा" रोहित धवन द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी एक्शन ड्रामा म्यूजिकल है। फ़िल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। फ़िल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर भी हैं। 10 फरवरी 2023 को रिलीज़ हो रही शहजादा, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल द्वारा निर्मित है।


Click it and Unblock the Notifications











