कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' OTT पर होगी रिलीज, एक्टर ने शेयर किया पोस्टर!
कार्तिक आर्यन साबित कर चुके हैं कि बॉलीवुड में वो लंबे रेस के घोड़े हैं। उन्होंने विभिन्न शैलियों की फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को प्रभावित करते रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' जल्द ही डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी और कार्तिक आर्यन ने इसका पोस्टर शेयर किया है।
कार्तिक आर्यन स्टारर सामने आया फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर उनके शानदार लुक की एक झलक देता है। फिल्म के पोस्टर पर कार्तिक अपने हाथों में खून के संकेत के साथ डेन्चर का एक सेट पकड़े हुए दिखाई दे रहा हैं। उनके एक्सप्रेशन रहस्यमयी है, जिससे हम सभी अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म में क्या है।

इस पोस्टर ने वास्तव में 'फ्रेडी' के लिए दिलचस्पी को बढ़ा दिया है और अब सभी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें है, जो केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'फ्रेडी' के अलावा कार्तिक आर्यन 'सत्यप्रेम की कथा' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। इसके साथ ही कार्तिक के पास फिल्म 'आशिकी 3', 'शहजादा' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्में हैं। कार्तिक आखिरी बार भूल भुलैया 2 में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











