कार्तिक आर्यन ने शेयर की अपनी नई "सेक्सी" तस्वीर- फैंस ने कहा, मनी हेइस्ट का प्रोफेसर लुक

By Staff

कोरोना वायरस के चलते देश के तमाम लोग लॉकडाउन में रहने को मजबूर हैं। 21 दिन के लॉकडाउन के बाद यह लॉकडाउन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाया है। कुछ जरूरी सुविधाओं को छोड़ कर सब कुछ बंद है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपने लुक्स पर खास ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, एक्टर कार्तिक आर्यन इस कंफ्यूजन में हैं कि उन्हें अपनी दाढ़ी कटवा लेनी चाहिए या नहीं ?

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बढ़ी दाढ़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने जब अपनी पुरानी क्लीन शेव वाली फोटो शेयर की तो उन्होंने लिखा था, फिर से सेक्सी दिखने का मन कर रहा है, दाढ़ी निकाल दूं? तो उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स ने खूब कमेंट्स किए थे। कई ने उन्हें शेव करने को कहा तो कुछ ने उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक की तारीफ की।

Kartik Aaryan

इसके बाद कार्तिक ने अपनी दूसकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, कैसे शेव कर दूं यार? ये भी कम सेक्सी नहीं है।
जैसे ही उन्होंने अपनी सेल्फी शेयर की, उनके फैन्स नेटफ्लिक्स की स्पेनिश सीरीज़ मनी हेइस्ट के प्रोफेसर के लुक्स में और कार्तिक के लुक की तुलना करने लगे। नेटफ्लिक्स की स्पेनिश सीरीज़ मनी हेइस्ट में (ला कासा डा पपेल) प्रोफेसर इंटरनेट पर सबसे पसंदीदा पात्र हैं।

कार्तिक इन दिनों जागरूकता फैलाने में लगे हैं और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है। इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे हैं। इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं।

#CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X