पति पत्नी और वो शूटिंग - चिंटू त्यागी से ऐसा पलटे कार्तिक आर्यन, शाहरूख की आएगी याद

By Staff

कार्तिक आर्यन आजकल लखनऊ में पति, पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान उन्होंने सेट की एक तस्वीर शेयर की जहां वो बच्चों के साथ खेलते नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीर शूटिंग से ब्रेक के दौरान की है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, चिंटू त्यागी नाम के एक आदमी की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच फंस जाता है।

फिल्म 70 के दशक की मशहूर फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक है। फिल्म में भूमि पेडनेकर कार्तिक आर्यन की पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखेंगी।

kartik-aaryan-shares-a-behind-the-scene-picture-from-pati-patni-aur-woh-shooting

दरअसल, कार्तिक की इस तस्वीर को देखकर आपको रब ने बना दी जोड़ी की याद आ जाएगी। उस फिल्म में शाहरूख खान के दो अवतार बिल्कुल ऐसे ही थे। पहला सूरी जी का और दूसरा राज का। बहरहाल, फिलहाल तो कार्तिक और उनकी टीम पति पत्नी और वो की शूटिंग निपटाने में लगी है।

फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X