Kartik Aaryan को 'भूल भुलैया 3' के सेट पर पीछे से किसी ने मारी थी खरोंच, बोले- बहुत डरावना....

Kartik Aaryan Horror Experience: कार्तिक आर्यन लगातार अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं और इतना ही नहीं फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा खास रिस्पांस भी मिल रहा है। कार्तिक आर्यन की एक्टिंग भी दर्शकों द्वारा फिल्म में काफी पसंद की गई। अब बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाल मचाती हुई नजर आ रही है।
लेकिन अब इसी बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल 'भूल भुलैया 3' के रिलीज होने से पहले कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ में कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। जहां पर कार्तिक आर्यन ने शूटिंग को लेकर भी बात की थी और अपने हॉरर एक्सपीरियंस को भी लेकर जिक्र किया था।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा ने कार्तिक आर्यन से सवाल किया कि क्या कभी भी उनके साथ में हॉरर घटना हुई है? इस पर कार्तिक आर्यन ने जवाब में कहा कि हां, उनके साथ में ऐसा हुआ है।कार्तिक आर्यन ने यह भी बताया कि यह घटना उनके साथ में भूल भुलैया 3 के सेट पर हुई थी।
कार्तिक आर्यन ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "एक दिन मैं फिल्म के लिए सीन की शूटिंग कर रहे थे और तभी पूरे सेट पर थोड़ा सा डरावना माहौल भी था। इस दौरान मुझे सेट पर किसी ने खरोच मारी थी। तब मैं तृप्ति के सामने खड़ा हुआ था और पीछे से मुझे किसी ने पीठ पर खरोच मारी और मैं अचानक से बहुत घबरा गया।"
कार्तिक आर्यन ने इस पर आगे भी बात की और बताया कि "तृप्ति को ऐसा लगा था कि मैं सीन में खुद से कुछ जोड़ने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन बाद में मैंने सबको क्लियर किया था कि मैं खुद से कुछ भी नहीं कर रहा था बल्कि मुझे किसी ने पीछे पीठ पर खरोचा था। लेकिन वह चीज क्या थी वह नजर नहीं आई। लेकिन यह मेरे साथ में सच में हुआ था।"


Click it and Unblock the Notifications











