नाग बनकर Kartik Aaryan मचाएंगे धमाल, टीवी की नागिनों को देंगे कड़ी टक्कर

Kartik Aaryan Upcoming Film Naagzilla: जब से प्रोड्यूसर करन जौहर के साथ में कार्तिक आर्यन की दोबारा दोस्ती हुई है, तभी से उनके किस्मत एकदम से चमक उठी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस के साथ में अभिनेता की दूसरी फिल्म का ऐलान हो चुका है। वैसे तो टीवी पर कई सालों से नागिन काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती है।
लेकिन अब बस सिनेमा में भी नाराज आने वाले हैं और यह नाराज कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन ही होंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण जौहर के धर्म प्रोडक्शन के साथ में मिलकर कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम नागजिला है और इसमें एक्टर इच्छाधारी नाग का किरदार निभाने जा रहे है।
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म का प्रोमो भी शेयर किया है। जिसमें उनकी आवाज सुनाई दे रही है और वह कह रहे हैं कि "इच्छाधारी नाग। रूप बदलने की शक्ति रखने वाले सांप, जैसे कि मैं प्रेमदेश्वर प्यारे चंद। उम्र 631 साल। इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देखी, लेकिन अब देखो नागों वाली पिक्चर।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 14 अगस्त 2026 को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा और देखना यही होगा कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में किसको डसने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के साथ में 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का भी ऐलान किया था। इस रोमांटिक फिल्म के प्रोमो में उनको अपनी तीन एक्स-गर्लफ्रेंड और चौथी नई गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए सुना गया था।
'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' फ़िल्म को साल 2026 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। जब से कार्तिक आर्यन की करण जौहर के साथ में दोस्ती हुई है तभी से एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट का एक्टर हिस्सा बनते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब देखने वाली बात तो यही होगी कि यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications