VIDEO कार्तिक आर्यन पर कोरोना का खौफ, मास्क के साथ दिखाया भूल भुलैया शूटिंग का नजारा
कोरोना वायरस का खौफ इन दिनों पूरी दुनिया में छाया हुआ है। आलम तो ये है कि भारत में भी सरकार भीड़ वाली जगहों को लिए ज्यादा सावधानी ली जा रही है। खासकर सिनेमाघर को बंद किए गए हैं। केरल के बाद दिल्ली में इसकी घोषणा की गई। फिर भी कई फिल्मों की शूटिंग अभी जारी है। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 इसमें शामिल है।
कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया है अपनी इस फिल्म के सेट से। जहां पर साफ दिख रहा है कि कार्तिक ने कोरोना से खुद को बचाने के लिए सेट पर किस तरह की सुरक्षा अपनाई है। इस वीडियो में कार्तिक मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं। वो इस वीडियो में शूटिंग का आलम दिखा रहे हैं।

वो बता रहे हैं कि कैसे कोरोना वायरस से बचने के लिए सेट पर सभी ने मास्क पहन कर रखा है। साथ ही इस वीडियो में कार्तिक सभी से सुरक्षित रहने की अपील भी कर रहे हैं। जहां पर सभी हैंड वाश करने की बात कर रहे हैं। वैसे बताया जा रहा है कि फिल्म स्टार्स कोरोना से अपनी सुरक्षा को लेकर काफी डरे हुए हैं।
दीपिका पादुकोण ने भी कुछ दिन पहले देश के बाहर होने वाली अपनी यात्रा को टाल दिया था। इसके साथ हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट 24 मार्च के कैंसिल कर दिया। बता दें कि भूल भुलैया की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। 31 जुलाई को ये फिल्म रिलीज होगी।
View this post on InstagramStay safe guys. Can’t stress this enough #WashYourHands #CoronaStopKaroNa
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on


Click it and Unblock the Notifications