कार्तिक आर्यन ने शेयर की शर्टलेस फोटो, गजब की पर्सनालिटी देख फीमेल फैन ने कर दिया प्रपोज

Kartik Aaryan shared a shirtless photo: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर वह जमकर तारीफें बटोर रहे हैं। क्योंकि फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्म में उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग तो उनके दीवाने हो गए हैं। साथ ही फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग फैन्स को ही क्या सितारों को भी तारीफ करने पर मजबूर कर रही है। फिल्म को जितनी तारीफ मिल रही है, फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी तक 56.30 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है।
कार्तिक आर्यन ने शेयर की शर्टलेस फोटो
अपनी बेहतरीन पर्सनालिटी लुक्स और एक्टिंग को लेकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम आए दिनों सुर्खियों में रहता है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख लोग तो उनके दीवाने हो गए हैं। जी हां, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इस शर्टलेस तस्वीर में कार्तिक काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही कार्तिक लिखते हैं- 'मुझे शुगर मत कहो, आग को मत छुओ' दरअसल कार्तिक गाने के बोले ही कैप्शन में लिख देते हैं।
फैन्स ने लगा दी कमेंट्स की लंबी लाइन
बता दें कि कार्तिक आर्यन की डैशिंग फोटो पर फैन्स के तो कमेंट्स की लाइन ही लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आप तो इस गर्मी को और बढ़ा रहे हो तो वहीं दूसरी फैन ने लिखा-फायर तो वहीं एक फैन ने तो कार्तिक को प्रोपज ही कर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो चंदू चैंपियन के बाद वह 'भूल भुलैया 3' और 'आशिकी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











