kartik aaryan ने शेयर की Bhool Bhulaiyaa 3 के सेट से तस्वीर, तृप्ति डिमरी इस अंदाज में आईं नजर

Kartik Aaryan shared a picture from the set of Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि इन दिनों कार्तिक अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 की जमकर शूटिंग कर रहे हैं। सेट से आए दिनों कार्तिक कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करते हैं। वहीं हाल ही में कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं।
कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर
वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन रूह बाबा की कॉश्चयूम में नजर आ रहे हैं। वहीं तृप्ति डिमरी का भी आधा चेहरा नजर आ रहा है। बिंदी लगाए काली साड़ी पहने तृप्ति का लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही कार्तिक लिखते हैं। टिंग टिंग टिंग टिडिंग टिंग टिंग और हमने पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है भूलभुलैया 3 शेड्यूल के बीच यह छोटा सा ब्रेक मुझे अधीर कर देगा...रूह बाबा के केप में कुछ अलग जादू है। कार्तिक ने इस तस्वीर के साथ भूल भूलैया की थीम की म्यूजिक लगाई है वही कैप्शन में भी लिखी है। बता दें इस तस्वीर पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा क्या बात है अब तो फिल्म के रिलीज होने का इंतजार हो ही नहीं पा रहा है तो वहीं दूसरे ने कहा अब होगा फुल धमाल।
इन प्रोजेक्ट्स को लेकर हैं लाइमलाइट में
कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' के अलावा 'आशिकी 3', 'हेरा फेरी', 'किरिक पार्टी रीमेक', 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं तृप्ति की बात करें तो वे भी कई प्रोजेक्ट साइन कर चुकी हैं। बता दें कि तृप्ति हाल ही में एनिमल में नजर आई थीं। इसके अलावा वे बैड न्यूज, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर लाइमलाइट में हैं।


Click it and Unblock the Notifications