आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में नजर आए कार्तिक आर्यन, Doctor G को लेकर बोली ये बात! Video

फिल्म डॉक्टर जी रिलीज हो चुकी है और जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, उससे अच्छा प्रदर्शन इस फिल्म ने अपने पहले दो दिनों में किया है। आयुष्मान खुराना फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे और उनको इस फिल्म में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आयुष्मान खुराना की हर फिल्म काफी अलग होती है और उनके किरदार को बेइंतहा प्यार मिलता है। इस फिल्म की बात करें तो इसमें वो एक एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
लेकिन इस मौके पर इस फिल्म के साथ साथ एक वीडियो काफी चर्चा में है जो कि आयुष्मान खुराना ने खुद ही साझा किया है। इस वीडियो में उनके साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने हाथ में नोटों की गड्डी ली हुई है और वो फिल्म डॉक्टर जी को प्रमोट कर रहे हैं।
दरअसल आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी रविवार को अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए शानदार पार्टी रखी थी और दिवाली सीजन का स्वागत किया था।
इस वीडियो की बात करें तो आयुष्मान ने कार्तिक की ओर इशारा करते हुए कहा, "इस आदमी ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दिवाली बैश में भी पैसा कमाया।" दूसरी ओर, भूल भुलैया 2 अभिनेता ने खुशी-खुशी डॉक्टर जी का प्रचार किया और कहा,
"ये आदमी चाहता है की #DoctorG को बॉक्स ऑफिस पर पैसे मिलने चाहिए !! @kartikaaryan #DiwaliBash," इन दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसको पसंद कर रहे हैँ। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 2 से धमाकेदार वापसी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











