..................... Kartik Aaryan and Sara Ali Khan's Imtiaz Ali film titled Aajkal - Hindi Filmibeat

सारा अली खान - कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का नाम सुनकर किसी को मज़ा आया क्या?

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान आजकल इम्तिाज़ अली की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को लव आजकल 2 कहा जा रहा था लेकिन खबर है कि मैडॉक फिल्म्स ने इस फिल्म का नाम आजकल नाम से रजिस्टर करवाया है। अब फैन्स केवल आजकल सुनकर बहुत ज़्यादा उत्साहित नहीं हो पा रहे हैं। आखिर रोमांटिक फिल्म से लव ही निकाल दो तो क्या बचता है।

हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि किसी ने नहीं की है कि फिल्म का नाम आखिर है क्या। वहीं कोई इसे लव आजकल का रीमेक कह रहा है तो कोई सीक्वल। जबकि हो सकता है कि ये बिल्कुल फ्रेश कहानी हो लेकिन कयास के बाद कयास लगाए जा रहे हैं।

kartik-aaryan-sara-ali-khan-s-imtiaz-ali-film-titled-aajkal

गौरतलब है कि इम्तियाज़ अली की पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के नाम से भी लोग जुड़ नहीं पाए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। जबकि ये वही इम्तियाज़ अली हैं जिन्होंने जब वी मेट का नाम तय करने के लिए रेडियो पर घोषणा की थी और लोगों को कई नाम का ऑप्शन देकर सुझाव मांगे थे।

अब देखना है कि वाकई सारा और कार्तिक की फिल्म का नाम आजकल निकलता है या कुछ और। फिल्म की शूटिंग से कई तस्वीरें और वीडियो लीक हो चुके हैं और लोग इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X