कार्तिक आर्यन का मज़ेदार खुलासा, भूल भुलैया 2 के बाद प्रोड्यूसर बोले- तू 25 दिन में पैसे डबल कर देता है

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म ने 182 करोड़ का लाइफटाइम बिज़नेस किया है और कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ हुई है। कार्तिक आर्यन की ब्रांड वैल्यू भी इस फिल्म से बढ़ गई है। वहीं, अब कार्तिक आर्यन ने कहा है कि उन्हें फिल्म की वजह से प्रोड्यूसर्स से भी तारीफें मिल रहे हैं।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा है कि उनके प्रोड्यूसर ने हाल में उनसे कहा है कि वो ऐसे एक्टर हैं जो एक महीने से भी कम समय में पैसा दोगुना कर देता है। कार्तिक आर्यन ने ये भी कहा कि उनके प्रोड्यूसर्स फिल्मों के चयन की और जो मुनाफा उन्हें मिल रहा है, उससे बेहद खुश हैं।

kartik-aaryan-said-his-producers-are-giving-him-complements-after-bhool-bhulaiyaa-2

कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मेरे प्रोड्यूसर्स ने मुझे बोला था कि, तू ऐसा है जो 25 दिन में हमारे पैसे डबल कर देता है। वो मेरी फिल्मों के चयन से काफी खुश हैं और मुझे इस बात की बहुत खुशी है क्योंकि अंत में, ये बिज़नेस है और आपको पैसे कमाने ही पड़ेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि, 'भूल भुलैया 2 की सफलता अवास्तविक है। जिस तरह का बिज़नेस फिल्म ने किया है, यह एक केस स्टडी बन गया है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि फिल्म ऐसी कमाई करेगी। उस समय ये बेहद जरूरी भी थी। मैं इसका पूरा क्रेडिट टीम को देता हूं। यह बात मैं सकारात्मक रूप में शेयर करना चाहूंगा कि कई लोगों ने मुझे आकर कर कहा कि उन्होंने इसे देखने के बाद भूल भुलैया को बिल्कुल मिस नहीं किया। ये दोनों फिल्मों के लिए तारीफ है।

काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही कबीर खान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को कबीर खान और साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस करेंगे। वहीं, इस साल 4 नवंबर 2022 को 'शहज़ादा' रिलीज़ होगी। कार्तिक आर्यन हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' भी कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X