शुरू होने से पहले ही बदल गई कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यनारायण की कथा

साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सत्यनारायण की कथा नाम की म्यूज़िकल फिल्म अनाउंस की थी जिसके हीरो थे कार्तिक आर्यन और इसे डायरेक्ट करने वाले थे मराठी नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर समीर विध्वंस। अब शुरू होने से पहले ही फिल्म का नाम बदल चुका है। लेकिन नया नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है।

दरअसल, समीर विध्वंस नहीं चाहते कि फिल्म रिलीज़ से पहले ही ढेर सारी कंट्रोवर्सी में घिर जाए। वो नहीं चाहते कि सत्यनारायण की कथा नाम से किसी भी धार्मिक भावना आहत हो। इसलिए फिल्म का टाईटल बदलने का फैसला ले लिया गया है।

kartik-aaryan-s-satyanarayan-ki-katha-undergoes-title-change-to-avoid-controversy

गौरतलब है कि फिल्म की हीरोइन को लेकर भी टीम में काफी कन्फ्यूजन है। दरअसल, फिल्म की टीम के कुछ लोग जहां श्रद्धा कपूर को कार्तिक के साथ रोमांस करते देखना चाहते हैं वहीं कुछ कार्तिक और सारा अली खान की जोड़ी को परदे पर उतारना चाहते हैं।

सत्यनारायण की कथा की टीम ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए ये बताया है कि वो जल्दी ही फिल्म के नए नाम का अनाउंसमेंट करेंगे। बात करें कंट्रोवर्सी की तो बीते कुछ दिन, कार्तिक आर्यन की चर्चा केवल पब्लिसिटी के कारण ज़्यादा हो रही थी।

कार्तिक आर्यन के हाथ से जा रही थी फिल्में

कार्तिक आर्यन के हाथ से जा रही थी फिल्में

गौरतलब है कि आजकल कार्तिक आर्यन लगातार खबरों में हैं और ये खबरें ज़्यादातर तब से ही आना शुरू हुईं जब से धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक सार्वजनिक बयान देते हुए कहा कि कार्तिक आर्यन अब दोस्ताना 2 का हिस्सा नहीं है और इसके कारण पर वो एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखना चाहेंगे।

साथ खड़ी हुई इंडस्ट्री

साथ खड़ी हुई इंडस्ट्री

लेकिन कार्तिक आर्यन के साथ आधी इंडस्ट्री खड़ी हुई दिखाई दी। उनके पास ऑफर्स की कमी नहीं है और ये सारी ही फिल्में बड़े बैनर की हैं। खबर है कि वो भंसाली के प्रोेजेक्ट हीरा मंडी में भी दिखाई दे सकते हैं।

धर्मा प्रोडक्शन्स का गैर ज़िम्मेदाराना आरोप

धर्मा प्रोडक्शन्स का गैर ज़िम्मेदाराना आरोप

अफवाहें थीं कि धर्मा प्रोडक्शन्स ने कार्तिक आर्यन को गैर - ज़िम्मेदाराना होने के लिए फिल्म से बाहर किया। खबरें थीं कि करण जौहर काफी समय से दोस्ताना 2 के लिए कार्तिक की डेट्स का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन कार्तिक ने ये डेट राम माधवानी की फिल्म धमाका को दे दी। जो कि फटाफट बनकर तैयार भी हो गई।

स्क्रिप्ट बदलवाने का आरोप

स्क्रिप्ट बदलवाने का आरोप

वहीं कुछ अफवाहों का ये भी मानना था कि जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन के बीच कुछ अनबन होने के बाद कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर के साथ शूट ही नहीं करना चाहते और इस वजह से वो लगातार शूट टाल रहे थे। इतना ही नहीं, कार्तिक चाहते थे कि जान्हवी को फिल्म से बदल दिया जाए।

नज़दीकियां और फिर दूरियां

नज़दीकियां और फिर दूरियां

कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर दोस्ताना के सेट पर काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और दोनों के डेट करने की अफवाहें भी उड़ रही थीं। इन अफवाहों की आग में घी का काम किया, कार्तिक और जान्हवी की एक साथ मनाई गई छुट्टियां। उनकी ट्रिप की तस्वीरें कई जगह वायरल हुई।

फिर आई रेड चिलीज़ की बारी

फिर आई रेड चिलीज़ की बारी

करण जौहर की दोस्ताना 2 से बाहर किए जाने के बाद रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की एक फिल्म से कार्तिक आर्यन की विदाई की खबर आई। खबर थी कि शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म फ्रेडी से भी बाहर कर दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कैटरीना कैफ के अपोज़िट दिखाई देने वाले थे।

कैटरीना के साथ रोमांस से दिक्क्त

कैटरीना के साथ रोमांस से दिक्क्त

लेकिन फिर ये साफ हुआ कि कार्तिक आर्यन ये फिल्म, दोस्ताना 2 से बाहर होने से कुछ महीनों पहले ही छोड़ चुके थे। कार्तिक के फिल्म की टीम के साथ क्रिएटिव मनमुटाव हो गए थे जिसके बाद उन्होंने अपना 2 करोड़ का साईनिंग अमाउंट भी लौटा दिया था। वहीं अफवाहें ये भी आईं कि कार्तिक को कैटरीना के साथ रोमांस करना मुनासिब नहीं लग रहा था।

आनंद एल राय की फिल्म भी गई

आनंद एल राय की फिल्म भी गई

कुछ ही महीनों पहले जब फैन्स ने कार्तिक आर्यन को आनंद एल राय के साथ उनके ऑफिस के बाहर देखा था तो कार्तिक के फैन्स बेहद खुश थे। आनंद एल राय, बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं और उनके साथ काम करना, कार्तिक के करियर के लिए बेहद शानदार अचीवमेंट होगा।

डायरेक्टर का आधिकारिक बयान

डायरेक्टर का आधिकारिक बयान

आनंद एल राय ने एक आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को किसी फिल्म के लिए साईन नहीं किया है। उनके पास एक्टर्स स्क्रिप्ट के सिलसिले में आते रहते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि वो सबके साथ फिल्म बना रहे हैं।

बन चुके हैं शहज़ादे

बन चुके हैं शहज़ादे

कार्तिक आर्यन एकता कपूर की फिल्म में शहज़ादा बन चुके है जिसे रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। इंडस्ट्री उन के बारे में राय देने पर दो हिस्सों में बंट गई है। इंडस्ट्री और मीडिया का एक बड़ा वर्ग ऐसा मान रहा है कि ये सब कार्तिक पर प्लान किया हुआ अटैक है जिसे कार्तिक बेहद ही समझदार तरीके से डील कर रहे हैं और केवल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X