Hera Pheri 3 पर आखिर आ ही गया कार्तिक आर्यन का रिएक्शन? किया बड़ा खुलासा!

kartik aaryan

आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी को लेकर काफी समय से चर्चा थी और खबरें आ रहीं थीं कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म की तीसरी किस्त का हिस्सा होंगे। जी हां, कार्तिक आर्यन और हेरा फेरी 3 को लेकर कनेक्शन बताया जा रहा है और परेश रावल ने ऐलान किया था कि वो अक्षय कुमार को इस फिल्म से रिप्लेस करने वाले हैं। हालांकि सुनील शेट्टी और परेश रावल फिल्म का हिस्सा होंगे।

अब कार्तिक आर्यन से इस फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया है लेकिन उनके जवाब ने दिल जीत लिया। कार्तिक आर्यन से इस फिल्म में खुद के होने को लेकर सवाल पूछा गया था।

हालांकि उन्होने किसी तरह का जवाब तो नहीं दिया है लेकिन ये जरूर कहा है कि हेरा फेरी उनकी पसंदीदा फिल्म है। कार्तिक आर्यन की तरफ से ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि काफी जल्दी इसको लेकर एक आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

रिएक्शन नहीं दिया है

रिएक्शन नहीं दिया है

फिलहाल उन्होने रिएक्शन नहीं दिया है। अक्षय कुमार के फैंस को जब से पता चला है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं तब से वो फिल्म को ना देखने की बात कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले फिल्म भूल भुलैया 2 में भी अक्षय कुमार को रिप्लेस किया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं थीं और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वर्कफ्रंट पर इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन एक फिल्म को लेकर चर्चा में है जिसमें वो एक बॉक्सर बनेंगे और इसकी स्क्रिप्ट पढ़कर वो काफी खुश हुए हैं।

ट्रेनिंग भी शुरु

ट्रेनिंग भी शुरु

इस फिल्म के लिए कार्तिक को कड़ी मेहनत करनी है जिससे इतना तो तय है कि अगली फिल्म में आपको दुबले-पतले कार्तिक देखने को नहीं मिलेंगे। इसके लिए उन्होने ट्रेनिंग भी शुरु कर दी है।

शहजादा और सत्यप्रेम की कथा

शहजादा और सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन को इस फिल्म में देखने उनके फैंस के लिए काफी अलग अनुभव होने वाला है। इसके पहले कार्तिक एक चॉकलेट बॉय की भूमिका में ही नजर आते रहे हैं। अभिनेता की लिस्ट में शहजादा और सत्यप्रेम की कथा जैसी कुछ फिल्में भी शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X