कार्तिक आर्यन के नए लुक से फैंस हुए बेकरार, जल्द होगा बड़ा धमाका!
अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ। इस समय उनका एक लुक वायरल हो रहा है जो कि पूरी तरह से नया है। कार्तिक आर्यन का ये लुक काफी शानदार है और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस समय वो समीर विदवान की एक फिल्म को लेकर भी खबरों में हैं जो कि सत्यनारायण की कथा बताई जा रही है। हालांकि फिल्म आधिकारिक टाइटल नहीं सामने आया है।
लेकिन इस लुक की बात करें तो खबर है कि उन्होने ये लुक साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के लिए लिया है। इससे इतना तो तय है कि फिल्म काफी दमदार साबित होने वाली है। फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं।

Recommended Video
इस समय कार्तिक आर्यन के हाथों में कई फिल्में हैं। अनीस बज्मी की भूल भूलैया 2, धर्मा प्रोडक्शन की दोस्ताना 2 और राम माधवानी की फिल्म 'धमाका'.. वहीं, अफवाह है कि शाहरुख खान के प्रोडक्शन की एक फिल्म के लिए कार्तिक को अप्रोच किया जा रहा है।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को दर्शकों के सामने आने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है। फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
जबकि निर्देशक हैं अनीस बज्मी हैं। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 से उनका लुक काफी पहले सामने आ चुका था। इस लुक को काफी मिले जुले रिएक्शन्स मिले थे। कुछ ने उनकी तारीफ की थी तो कुछ का कहना था कि वो इस फिल्म को फ्लॉप करवाने वाले हैँ। हालांकि क्या होगा? ये तो वक्त बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications
