..................... Kartik Aaryan's fans dedicate Kartik Purnima festival to his favorite Actor! कार्तिक आर्यन के फैंस ने कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार अभिनेता को किया डेडिकेट! - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन के फैंस ने कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार अभिनेता को किया डेडिकेट!

By Filmibeat Desk

आज देशभर में कार्तिक पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जा रहा है, जिसके साथ रोमांस और प्यार के एक शुभ महीने का अंत हो गया है। साथ ही, यह वह महीना है जहां भक्त भारत के विभिन्न हिस्सों में भगवान विष्णु, वृंदा और राधा के सम्मान में विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। लेकिन आज, इस त्यौहार ने एक बिल्कुल नया यु-टर्न ले लिया है क्योंकि कार्तिक आर्यन के सैकड़ों प्रशंसकों ने फैनडम को एक नए स्तर पर ले जाते हुए इस दिन को स्टार को समर्पित किया है। उनके प्यार और फैन्डम की वजह से सोशल मीडिया पर #KartikPurnima ट्रेंड कर रहा है।

अपने आकर्षण और रिलेटैब्ल अपील के साथ, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कार्तिक निस्संदेह अपनी पहली फिल्म के बाद से देश के सबसे चहिते स्टार में से एक है। और अब, भारी-भरकम फिल्मों की एक विशाल लाइन-अप के साथ, कार्तिक का स्टारडम नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। उनकी फिल्म "धमाका" जो आज रिलीज़ हो गयी है, उसका शानदार समीक्षाओं के साथ दिल खोलकर स्वागत किया जा रहा है।

kartik aaryan, कार्तिक आर्यन

अभिनेता की दीवानगी, विशेष रूप से उनकी फीमेल फैन फॉलोवर्स के बीच इतनी है कि #KartikPurnima पूरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जहाँ प्रशंसक अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं, वीडियो साझा कर रहे हैं, रिचुअल्स परफॉर्म कर रहे हैं और यहां तक ​​कि इस अवसर पर उपवास भी रख रहे हैं। और सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि युवा लड़कों ने भी कार्तिक पूर्णिमा को बहुत जोश के साथ मनाया है।

कार्तिक के एक फैन बॉय ने आज अभिनेता के लिए व्रत रखा है जबकि कई अन्य लड़कियों ने अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए कुछ मीठे व्यंजन तैयार किए हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए बड़ी संख्या में वीडियो और मैसेज के साथ अपने प्यार का इजहार किया है। एक प्रशंसक ने एक वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा,"Hey, Kartik Aaryan, I painted these cute bottles for you which lights up just like you light up our world कार्तिक पूर्णिमा."

एक और कट्टर प्रशंसक ने साझा किया,"We don't need a day to celebrate you Kartyik Aaryan but on this beautiful day of Kartik Purnima, celebrating it with this sweet sweet brownie. Hope I could share it with you." फैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह भी साझा किया है कि वे कार्तिक आर्यन से क्यों प्यार करते हैं। एक प्रशंसक ने साझा किया जो फुटबॉल प्रेमी भी है,

"Football copy: Kartik Aaryan you are my idol and when I got to know that you love football as much as I do, my happiness was roof high! Happy कार्तिक पूर्णिमा नवंबर सच में प्यार का महीना साबित हो रहा है।

इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कार्तिक आर्यन को उनके प्रशंसकों द्वारा इस नए तरीके से मनाया जा रहा है। युवा स्टार हमेशा एक रोमांटिक पोस्टर बॉय रहा है, जिसमें उनके क्रेजी फैन मोमेंट साल भर सुर्खियों में रहते हैं। और अब, उनकी दीवानगी ने इतिहास रच दिया है! आइए, कुछ ट्रेंडिंग #KartikPurnima वीडियो पर एक नज़र डालते है:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X