Hera Pheri 3 में Kartik Aaryan की हो गई एंट्री, परेश रावल ने किया बड़ा ऐलान

hera pheri 3,

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की शानदार कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी और हेरा फेरी 2 ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और काफी समय से इस फिल्म की तीसरी किस्त का इंतजार हो रहा है। लेकिन समय समय पर फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर चर्चा होती रही है और अक्षय कुमार के इस फिल्म छोड़कर जाने के बाद मेकर्स को काफी दिक्कत हो रही है। लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है जो कि फैंस को चौकाने के लिए काफी है।

दरअसल इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार की जगह नजर आने वाले हैं। इसका खुलासा हाल ही में हुआ और परेश रावल ने आधिकारिक ऐलान किया है। जी हां, दरअसल अक्षय कुमार के फैन एक ट्वीट किया था और सवाल पूछा था कि, 'क्या ये सच है कि कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 का हिस्सा बनने वाले हैं?'

इसी पर रिएक्ट करते हुए परेश रावल ने लिखा, 'हां ये सच है।' इसके बाद से उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस फिल्म को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार इस फिल्म राजू का किरदार करते नहीं नजर आएंगे लेकिन कार्तिक आर्यन कमाल करने वाले हैं। कुछ समय पहले अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के पार्ट 2 में कार्तिक आर्यन ने अपने आप को साबित किया है।

कब फ्लोर पर आने वाली थी फिल्म?

ये फिल्म साल 2014 में फ्लोर पर आने वाली थी, लेकिन नीरज वोहरा के कारण फिल्म को पोस्टपोन करना पड़ा था, जो इस फिल्म की कहानी लिख रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर का भी निधन साल 2017 में हो गया था।

इसके अलावा बजट की वजह से भी फिल्म को पोस्टपोन करना पड़ा था। हालांकि अब सबकुछ पटरी पर है और काफी जल्दी फिल्म शुरु हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X