राजामौली की RRR से नहीं क्लैश करेगी कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', हुई नई रिलीज डेट की घोषणा

बीते दिन एसएस राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' के रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म दुनियाभर में 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात है कि इसी डेट को पहले से ही फिल्म 'भूल भुलैया 2' के लिए लॉक रखा गया था। तुरंत ही दोनों फिल्मों के क्लैश को चर्चा शुरु हो गई क्योंकि आरआरआर एक मेगा बजट फिल्म है।

खैर, भूल भुलैया 2 के मेकर्स ने भी क्लैश को टाल दिया है। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अब 25 मार्च नहीं, बल्कि 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

kartik-aaryan-s-bhool-bhulaiyaa-2-will-not-clash-with-rajamouli-rrr

पिछले दो सालों में कोविड की वजह से कई फिल्में पोस्टपोन चली गई हैं। लिहाजा, अब जबकि सिनेमाघर खुल चुके हैं, कई बड़ी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश की संभावना है, जिसे बार बार टालना नामुमकिन है। भूल भुलैया 2 पहले 31 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी। फिर इसे बदलकर 19 नवंबर 2021 किया गया, फिर 25 मार्च 2022.. और अब यह 20 मई को आ रही है।

भूल भुलैया 2

भूल भुलैया 2

भूषण कुमार की टी सीरिज बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक हैं अनीस बज्मी, जबकि कहानी लिखी है फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने। फिल्म मेंकार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी, तबू, गोविंद नामदेव, संजय मिश्रा, राजपाल यादव जैसे कलाकार दिखेंगे।

सीक्वल करना आसान नहीं

सीक्वल करना आसान नहीं

कार्तिक का कहना है कि वैसे भी सीक्वल फिल्में करना आसान नहीं होता है। खासतौर से वो फिल्में जो अपने आप में बहुत बड़ा नाम बन चुकी होती हैं। लेकिन वो कोशिश करेंगे कि भूल भुलैया 2 से कोई निराश ना हो।

बहुप्रतीक्षित सीक्वल

बहुप्रतीक्षित सीक्वल

फिल्म भूल भुलैया साल 2007 में रिलीज हुई थी। जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीषा पटेल, परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। खासकर फिल्म के गाने बेहद पॉपुलर रहे थे।

अक्षय कुमार से तुलना

अक्षय कुमार से तुलना

अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि अक्षय कुमार जैसा कोई नहीं हो सकता है। मुझ पर लोगों की उम्मीदों का बोझ है। और मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि पूरी ईमानदारी से इस फिल्म को सफलता की ओर ले जाऊं।

तुलना पर निर्देशक का बयान

तुलना पर निर्देशक का बयान

निर्देशक ने कहा, मुझे पता है कि तुलना तो होगी ही.. लेकिन यह गलत है क्योंकि अक्षय इंडस्ट्री में इतने सालों से हैं, इतनी सारी फिल्में कर चुके हैं। कार्तिक ने अभी शुरुआत की है। वह बहुत की मेहनती और जमीन से जुड़ा अभिनेता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X