रिलीज हुआ भूल भुलैया 2 का पहला टीजर, कार्तिक आर्यन के फर्स्ट लुक को देख दीवाने हुए फैंस!
अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर से खबरों में हैं और इसका कारण है उनका आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 जो कि काफी समय से रिलीज के लिए अटकी हुई थी। महाराष्ट्र थिएटर्स खोलने के आदेश के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने कर दिया था। अनीस बज्मी जो इस फिल्म के निर्देशक फिल्म के लिए तैयार हैं और साल 2022 में फिल्म रिलीज होगी। इस वक्त इस फिल्म से एक टीजर सामने आया है जो कि तरण आदर्श ने साझा किया है।
कार्तिक आर्यन इस 30 सेकंड के टीजर में कमाल लग रहे हैं और एक गुंबद पर बैठे नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा गया है.. 'कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 की पहली झलक, ऐसा होगा कार्तिक आर्यन का लुक।

इस हॉरर कॉमेडी में कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आने वाली हैँ। फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है। भूषण कुमार और मुराद खेतानी की ये फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज होगी।'
फिल्म भूल भुलैया 2 पहले 31 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से पोस्टपोन हो गई। अपने रोल पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा है कि वो अक्षय कुमार की जगह लेने की कोशिश नहीं करेंगे, बल्कि अपने तरीके से इस रोल को निभाएंगे।
कार्तिक ने बताया कि उनके ऊपर लोगों की उम्मीदों का बोझ है। वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि पूरी ईमानदारी से इस फिल्म को सफलता की ओर ले जा पाएं। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म धमाका को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिसकी शूटिंग जारी है। कार्तिक आर्यन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications