कार्तिक आर्यन की धमाकेदार रीमेक का टाईटल - शहज़ादे, पूरी स्टारकास्ट भी तय, जानिए डीटेल्स

कार्तिक आर्यन Ala Vaikunthapurramuloo रीमेक की तैयारी शुरू कर चुके हैं और अब खबर है कि फिल्म के टाईटल से लेकर फिल्म की स्टार कास्ट तक सब फाईनल हो चुका है। डेविड धवन के बेटे रोहित धवन, ये फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के लिए डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म का नाम होगा शहज़ादे।

Ala Vaikunthapurramuloo एक तेलुगू एक्शन - रोमांटिक फिल्म थी जिसे इसकी औसत स्टोरीलाईन के लिए काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। इसलिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी अच्छे से दोबारा काम किया गया है।

kartik-aaryan-s-ala-vaikuntapurramuloo-remake-titled-shehzaade-full-star-cast-revealed

फिल्म एक अमीर और गरीब लड़के की कहानी है। इन दो बच्चों को बचपन में गरीब लड़के का पिता बदल देता है जिससे उनके बेटे को अच्छा घर और परवरिश मिले। ये कहानी, हर 70 के दशक की फिल्म की कहानी होती थी। लेकिन रोहित धवन फिल्म में अपना तड़का डालेंगे।

वहीं कार्तिक ने अल्लू अर्जुन स्टारर इस रीमेक की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जहां वो इस तेलुगू ब्लॉकबस्टर के मशहूर गाने Butta Bomma पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का गाना Butta Bomma एक चार्टबस्टर है जिसे यूट्यूब पर 600 मिलियन व्यूज़ मिले थे।

मिलिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से

कृति सैनन के साथ बनी जोड़ी

कृति सैनन के साथ बनी जोड़ी

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोज़िट दिखाई देंगी कृति सैनन। ओरिजिनल फिल्म में ये किरदार पूजा हेगड़े ने निभाया था। कृति सैनन फिल्म में अमूल्या का किरदार निभाने वाली हैं जो पूजा हेगड़े ने निभाया था।

दिख चुकी है केमिस्ट्री

दिख चुकी है केमिस्ट्री

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की केमिस्ट्री फिल्म लुका छुप्पी में दिखाई दे चुकी है। इस फिल्म से कार्तिक और कृति बॉक्स ऑफिस स्टार भी बने थे और दोनों की ये पहली सोलो सुपरहिट फिल्म थी।

मां बनेंगी मनीषा कोईराला

मां बनेंगी मनीषा कोईराला

फिल्म में कार्तिक आर्यन की मां बनेंगी मनीषा कोईराला। ओरिजिनल फिल्म में ये किरदार तबू ने निभाया था। लेकिन चूंकि, तबू, कार्तिक के साथ भूलभुलैया 2 में दिखाई देंगी इसलिए इस फिल्म में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

परेश रावल बनेंगे पिता

परेश रावल बनेंगे पिता

फिल्म में परेश रावल कार्तिक आर्यन के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन और परेश रावल इससे पहले फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दे चुके हैं।

संजू के माता पिता

संजू के माता पिता

गौरतलब है कि मनीषा कोईराला और परेश रावल इससे पहले, फिल्म संजू में रणबीर कपूर के माता पिता की भूमिका में दिखाई दे चुके हैं और अब वो कार्तिक आर्यन के माता पिता की भूमिका में दिखाई देंगे।

कार्तिक के सपोर्ट में सितारे

कार्तिक के सपोर्ट में सितारे

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में मिली निगेटिव पब्लिसिटी के बाद बॉलीवुड में कई मीडिया हाउस और डायरेक्टर्स - प्रोड्यूसर्स कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में उतरे हैं।डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा कि कोई भी प्रोड्यूसर, किसी भी एक्टर को फिल्म से निकालने के बाद इस बात को डिस्कस नहीं करता है। कार्तिक पूरे मामले पर जिस तरह से चुप हैं वो उनका बड़प्पन दिखाता है।

कभी नहीं की कोई भी डिमांड

कभी नहीं की कोई भी डिमांड

वहीं दूसरी तरफ, प्यार का पंचनामा प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने भी कार्तिक के सपोर्ट में कहा कि वो पैर छुए बिना बात नहीं करता है, इतना सम्मान देने वाला व्यक्ति है। आजतक उसने किसी भी स्क्रिप्ट में किसी भी तरह के बदलाव की डिमांड नहीं की।

हाथ से गई फिल्में

हाथ से गई फिल्में

गौरतलब है कि आजकल कार्तिक आर्यन लगातार खबरों में हैं और ये खबरें ज़्यादातर तब से ही आना शुरू हुईं जब से धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक सार्वजनिक बयान देते हुए कहा कि कार्तिक आर्यन अब दोस्ताना 2 का हिस्सा नहीं है और इसके कारण पर वो एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखना चाहेंगे।

उड़ रही है अफवाहें

उड़ रही है अफवाहें

इसके बाद अफवाहें उड़ने लगीं कि धर्मा प्रोडक्शन्स ने कार्तिक आर्यन को गैर - ज़िम्मेदाराना होने के लिए फिल्म से बाहर किया। खबरें थीं कि करण जौहर काफी समय से दोस्ताना 2 के लिए कार्तिक की डेट्स का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन कार्तिक ने ये डेट राम माधवानी की फिल्म धमाका को दे दी। जो कि फटाफट बनकर तैयार भी हो गई।

नही है काम की कमी

नही है काम की कमी

हालांकि, कार्तिक आर्यन के पास फिलहाल काम की कमी नहीं है। उनके पास लगातार अच्छे प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। उनकी अगली फिल्म है धमाका जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X