..................... कार्तिक आर्यन का रॉयल लुक वायरल, फैंस कर रहे हैं तारीफ | Kartik Aaryan royal look viral from Lakme Fashion Week and a cute banter with Janhvi Kapoor - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन का रॉयल लुक वायरल, फैंस कर रहे हैं तारीफ, ऐसा है जाह्नवी कपूर का रिएक्शन

कार्तिक आर्यन सात महीनों बाद शूटिंग के लिए लौटे। एक्टर 20 अक्टूबर को शुरू हुआ वर्चुअल लैक्मे फैशन वीक में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शो स्टॉपर बने। कार्तिक ने इस शो से कुछ खास तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जो कि वायरल हो रहा है। फैंस कार्तिक के लुक को देखकर हैरान हैं। वहीं, जाह्ववी कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है।

लॉकडाउन के बाद यह पहली बार कार्तिक ने कैमरे का सामना किया है। कार्तिक आर्यन इससे पहले दो बार मनीष मल्होत्रा ​​के वॉक कर चुके हैं। एक बार करीना कपूर खान के साथ शो का हिस्सा बन चुके हैं, जिसे काफी पसंद किया गया था।

Kartik Aaryan

वीडियो के साथ कार्तिक ने लिखा- सात महीनों बाद पहली बार शूट किया। मुझे ख़ुशी है कि यह मिज़वां वेल्फेयर सोसाइटी के लिए है, जो फीमेल आर्टिसंस को बढ़ावा देने के लिए है।

लॉकडाउन के दौरान कार्तिक कई दफा अलग अलग लुक अपनाते नजर आए थे। कभी दाढ़ी के साथ, कभी क्लीन शेव, वहीं, अब लंबे बालों के साथ फैंस के सामने आए हैं। कार्तिक ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से पूछा- "इस लुक में फिल्म शूट करनी चाहिए ना?"

कार्तिक के पोस्ट पर जहां मनीष मल्होत्रा और कई सेलिब्रिटी के हामी भरी.. वहीं, जाह्नवी कपूर ने लिखा- NO.. जिस पर रिप्लाई देते हुए कार्तिक ने लिखा- निगेटिव इंसान.. बता दें, ये दोनों कलाकार आगामी फिल्म 'दोस्ताना 2' में साथ नजर आने वाले हैं और काफी अच्छे दोस्त हैं।

कार्तिक आर्यन की बात करें तो अभिनेता फिलहाल भूल भुलैया 2, दोस्ताना 2, सोनू के टीटू की स्वीटी 2 और ओम राउत की एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। जबकि रोहित धवन की अगली फिल्म से भी कार्तिक का नाम जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X