फ्रस्ट्रेशन निकालने के लिए कार खरीदते हैं Kartik Aaryan, बोले- मैं थर्ड हैंड कार खरीदकर...

Kartik Aaryan Shocking Revelation

Kartik Aaryan Shocking Revelation: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और जल्दी ही उनको 'भूल भुलैया 3' फिल्म में भी देखा जाने वाला है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। लेकिन अभी के समय पर वह एक लग्जरियस लाइव जीते हैं और साथ ही आपको बता दें कि उनको लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है।

कार्तिक आर्यन के पास अभी के समय पर एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ी मिल जाएगी। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह लग्जरी कारों के इतने ज्यादा शौकीन क्यों है और नई-नई कार क्यों खरीदने रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनके पास पैसा नहीं था तो वह चाह कर भी गाड़ियां नहीं खरीद पाए थे और इस फ्रस्ट्रेशन को दूर करने के लिए वह आज ऐसा करते हैं।

बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने इस पर बात करते हुए कहा कि "काफी साल पहले जब मेरे पास में गाड़ियां नहीं हुआ करती थी, तब मैंने थर्ड हैंड कार खरीदी थी। मैंने उस कार को 30 हज़ार से 35 हज़ार में खरीदा था। तब मैंने ठान लिया था कि वह अपने सपनों को पूरा करेंगे और फिर उन्होंने पहली बार में लैंबॉर्गिनी उरूस खरीदी थी।"

कार्तिक आर्यन ने आगे बात करते हुए कहा कि पहले तो वह सिर्फ सेकंड हैंड या फिर थर्ड हैंड गाड़ी ही खरीद पाए थे। लेकिन अब उनके पास में कार रखने के लिए खुद का एक गैरेज भी हो चुका है और इसमें उनकी महंगी-महंगी गाड़ियां पार्क भी हो जाया करती हैं। एक्टर ने कहा कि "अब मेरे पास में एक नई रेंज रोवर भी है और एक मैक्लॉरेन द उरूस भी है।"

इस दौरान एक्टर ने कार खरीदने के शौक के पीछे का कारण का भी खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि "मेरी लाइफ में एक ऐसा वक्त था। मैं कार नहीं खरीद सकता था। शायद ये कार कलेक्शन का शौक भी वहीं से आया। मैं अपने लिए कोई भी गाड़ी नहीं खरीद पाता था। मैं इसको लेकर काफी फ्रस्ट्रेटेड रहता था और फिर मैंने फैसला लिया कि मैं अपनी सभी ड्रीम कार खरीदूंगा। एक पूरा गैरेज कार से भर दूंगा। इसीलिए मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगता है कि कारों की कमी है।"

कार्तिक आर्यन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा भी लगता है कि कई बार मैं फ्रस्ट्रेशन को दूर करने के लिए गाड़ी खरीद लेता हूं और मुझे इसका एहसास भी नहीं हो पाता है। मुझे पता भी नहीं है कि मैं आगे चलकर कौन सी कार खरीदेगा क्योंकि मेरे पास में पार्किंग की जगह भी खत्म हो चुकी है।"

अगर हम अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और फिल्म में उनका कार्तिक रूह बाबा के किरदार में एक बार फिर से देखा जाने वाला है। फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होगी।

Read more about: kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X