शाहरुख खान की पोस्टर अपने कमरे में लगा कर रखते थे कार्तिक आर्यन, शेयर की फैन की एक खास तस्वीर
कार्तिक आर्यन अपने फैंस को सरप्राइज देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं, उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब तगड़ी है। एक उनके फैन ने साबित किया है कि वे उन्हें कितना पसंद करते हैं। कार्तिक ने अपने प्रशंसकों में से एक के पोस्ट को शेयर किया, जिसमें उसकी पूरी दीवार पर कार्तिक के पोस्टर हैं। कार्तिक ने खुशी जताते हुए बताया कि वो इस तरह शाहरुख खान की तस्वीरें लगाकर रखते थे।
कार्तिक ने फैन की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "में बहुत ही ज्यादा आभारी हूं.. मैं कभी इतना आभार व्यक्त नहीं कर सकता।🙏🏻 बचपन में, मेरे पास शाहरुख सर के पोस्टर हुआ करते थे। और अब इंस्टाग्राम के जमाने में फैंस को मेरे पोस्टर इस तरह से देखना सुखद है, यह जादुई है !! सचमुच में सभी फैन्स को मैं इस लॉकडाउन में आप लोगों को बहुत याद कर रहा हूं। आपका प्यार ऐसे बनाये रखे..

कार्तिक हमेशा से शाहरुख खान के फैन रहे हैं.. और उन्होंने कई बार इस बात को शेयर भी किया है। कोई शक नहीं कि कार्तिक इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय करके आए हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जहां वो चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











