..................... Kartik Aaryan replaces Sidharth Malhotra in Kirik Party remake - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन टिकेगी या फिर बिकेगी ये धमाकेदार रीमेक, इस सुपरस्टार को किया REPLACE

हाल ही में खबर थी कि मशहूर कन्नड़ ब्लॉकबस्टर किरिक पार्टी के हिंदी रीमेक के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को अप्रोच किया जा रहा है लेकिन अब फिल्म में कार्तिक आर्यन फाइनल हो चुके हैं। फिल्म को नेशनल अवार्ड जीत चुके गुजराती डायरेक्टर अभिषेक जैन बना रहे हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है और इसे अजय कपूर, वृतिका लायकर और धीरज वाधवन की कायता प्रोडकशन्स प्रोड्यूस करेगी।

फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होगी। किरिक पार्टी, रिशभ शेट्टी ने डायरेक्ट की है और कन्नड़ की सुपरहिट रॉमकॉम है। फिल्म 100 से ज़्यादा बॉक्स ऑफिस पर टिकी थी। और कन्नड़ की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है।

kartik-aaryan-replaces-sidharth-malhotra-kirik-party-remake

इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट निकली सोनू के टीटू की स्वीटी। छह महीने में फिल्म, इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मो में शामिल है। वहीं इस फिल्म की सफलता ने कार्तिक आर्यन को कॉमर्शियल स्टार तो बना ही दिया। माना जा रहा था कि अब कार्तिक प्यार का पंचनामा पर काम करना शुरू करेंगे लेकिन उनकी नई फिल्म अनाउंस हो चुकी है।

कार्तिक, दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स में कृति सैनन के साथ दिखाई देंगे। फिल्म 2019, मार्च में रिलीज़ होगी और इसे डायरेक्ट करेंगे डेब्यू डायरेक्टर लक्ष्मण उतरेकर। फिल्म एक रॉम कॉम होगी और इसका नाम होगा लुका छुपी। वहीं किरिक पार्टी में कार्तिक के अपोज़िट अभी तक कोई हीरोइन फाइनल नहीं हुई है।

क्योंकि कार्तिक आर्यन ने अभी तक अपने पांच फिल्मों के करियर में केवल दो ही हीरोइनों के साथ काम किया है। नुसरत भरूच और दूसरा सुभाष घई की फिल्म कांची की हीरोइन मिष्टी।
[अक्षय कुमार का एक सुपरहिट फॉर्मूला और बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़]

किरिक पार्टी एक इंजीनियरिंग कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्रों की कहानी है जो अलग अलग ब्रांच से है लेकिन एक ही हॉस्टल में साथ रहते हुए उनका ग्रुप बन जाता है।

फिल्म इंजीनियरिंग के पहले साल से आखिरी साल तक की कहानी है। किस तरह, एक शरारती लड़का एक समझदार युवा बन जाता है। जानिए बॉलीवुड के बेस्ट कॉलेज रोमांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X