आदित्य रॉय कपूर OUT...दबंग गर्ल के साथ ये स्टार आएंगे नजर
कार्तिक आर्यन आदित्य रॉय कपूर को रिप्लेस करके सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांज के साथ नजर आएंगे।
सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत सिंह और आदित्य रॉय कपूर वासु भगनानी की फिल्म के लिए फाइनल कर लिए गए थे। लेकिन अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि आदित्य रॉय कपूर ने इस फिल्म को छोड़ चुके हैं। फिल्म को छोड़ने के बाद अब इस फिल्म को कार्तिक आर्यन कर रहे हैं। ये पूरी तरह से रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
[ #Reaction:''ट्यूबलाइट अभी चल रही है..पैसे आ रहे हैं..बेकार का हंगामा ना करें'']
खबरों की माने तो कार्तिक को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है। फिल्म पर फिलहाल काम चल रहा ह। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है जो IIFA अटेंड करते हैं। तीनों ही कैरेक्टर के फिल्म में बराबर फुटेज हैं। वाशु कार्तिक को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग की वजह से लेना चाहते थे।

कैरेक्टर जो उन्हें ऑफर किया गया है वो भी एक मजेदार शख्स की है। कार्तिक फिल्म में सोनाक्षी के ऑपोजिट होंगे और फिल्म में किसी तरह का कोई लव ट्राएंगल नहीं है।ये फिल्म पूरी तरह दोस्तों पर आधारित होगी।
फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क में होगी । काफी समय बाद बॉलीवुड में दोस्तों पर आधारित फिल्म बन रही है और उम्मीद तो यही है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications