"लव आजकल" के लिए कार्तिक आर्यन ने किए हैं ये सारे जतन, घटाया इतना वजन!

By Staff

अपने किरदारों में ढलने के लिए कलाकार क्या क्या नहीं करते। वह हर तरह के चैलेंज के लिए तैयार रहते हैं। एक ऐसे ही अभिनेता हैं कार्तिक आर्यन, जिन्होंने अपने किरदार को परफेक्ट तरीके से निभाने में कोई कोताही नहीं बरता। जब निर्देशक इम्तियाज़ अली ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के लिए आठ किलो वजन घटाने को कहा तो वह फौरन तैयार हो गए।

दरअसल, लव आजकल में वह दो दौर के किरदार में हैं। तो ऐसे में उन्हें 90s के दौर के लुक में ढलने के लिए अपने मौजूदा वजन से कम वजन में दिखना था।

Kartik Aaryan

फिल्म में वह रघु और वीर के किरदार में हैं। रघु का किरदार 90 से संबंध रखता है। वहीं वीर नए जमाने का है। ऐसे में दोनों किरदारों को अलग दिखाने के लिए ही उन्हें इम्तियाज़ ने वजन कम करने को कहा। चूंकि रघु का किरदार स्कूली छात्र है, इसीलिए उन्होंने अपने लुक को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस किरदार के लिए उन्होंने अपने सिग्नेचर अंदाज़ के हेयर स्टाइल को भी बदला, ताकि वह स्कूल किड लग सकें।

कार्तिक ने इस किरदार के लिए डायट फॉलो किया और लगभग आठ किलो वजन कम किया। कार्तिक ने आज ही लव आजकल के सेट की एक और तस्वीर साझा किया है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ रूप से नजर आ रहा है।

बहरहाल, फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने हरी झंडी दिखाई है और कार्तिक- सारा की जोड़ी पर सभी बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। पहली बार इम्तियाज अली और कार्तिक साथ आ रहे हैं, तो दर्शकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ी हुई है। सारा अली खान और नई डेब्यू कलाकार आरुषि के साथ कार्तिक जंच रहे हैं। कार्तिक के फैन्स को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X