इम्तियाज अली ने "लव आज कल" ऑफर किया तो, ऐसा था कार्तिक का रिएक्शन- मजेदार किस्सा!
सोचा ना था, जब वी मेट, लव आज कल, रॉकस्टार, हाईवे, तमाशा.. एक से बढ़कर एक उम्दा फिल्म देने वाले निर्देशक इम्तियाज अली युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं। इनकी फिल्मों में खास मैसेज होता है, जिससे युवा सीधे कनेक्ट कर पाते हैं। लिहाजा, बॉलीवुड के कलाकार भी इम्तियाज अली के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। ये अपनी फिल्मों में किसी भी कलाकार को बिल्कुल अलग अंदाज से पेश करते हैं।
हाल ही में फिल्म लव आज कल के ट्रेलर लांच पर जब कार्तिक आर्यन से उस लम्हे के बारे में पूछा गया जब इम्तियाज अली ने उन्हें फिल्म ऑफर किया था, तो कार्तिक ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

कार्तिक ने बताया कि वह फिल्म 'लुका छुपी' की शूटिंग कर रहे थे तभी इम्तियाज का फोन आया। वह उनका फोन देखकर एकदम हैरान थे और फोन लेकर वॉशरूम भागे ताकि उनसे अकेले में बात कर सकें। फिर कार्तिक ने वॉशरूम में बैठकर ही लगभग 35-40 मिनट फोन पर निर्देशक से बात की। और कुछ देर अकेले में बैठकर खुद को भरोसा दिला रहे थे कि इम्तियाज अली ने उन्हें फिल्म ऑफर किया है।
कार्तिक की इस कहानी को सुनकर वहां खड़े लुका छुपी के निर्माता दिनेश विज़न ने तुरंत कहा- कार्तिक ने उस हमें बताया कि उनका पेट खराब है.. इसीलिए वॉशरूम में समय लग रहा है। कितने झूठे हैं! .. यह वाकया सुनकर सभी हंस पड़े।


Click it and Unblock the Notifications