Kartik Aaryan का अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान पर फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस के खिलाफ कह दी ये बात

Kartik Aaryan On Sara Ali Khan: करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 8' अक्सर विवादों में बना रहता है। करण जौहर ने अनन्या पांडे और सारा अली खान से कार्तिक आर्यन के बारे में पूछा और क्या एक-दूसरे के साथ दोस्ताना रहना आसान है, क्योंकि वे एक बार एक ही लड़के को डेट कर चुकी हैं।
सारा अली खान दिल खोलकर अपनी बातें रखती हैं। हाल ही में 'कॉफी विद करण' में उन्होंने कार्तिक आर्यन संग अपने रिश्ते को लेकर बात कही। उन्होंने कहा था "ब्रेकअप करने के बाद दोस्ती रखना आसान काम नहीं होता। जब आप किसी के साथ शामिल होते हैं, चाहे वह दोस्त हो, पेशेवर रूप से, रोमांटिक रूप से, खासकर अगर मैं हूं, तो मैं शामिल होती हूं और मैं इनवेस्ट करती हूं। रिश्तों का आप पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन आपको उससे आगे बढ़ना होगा।"
अब इस पर खुद कार्तिक आर्यन का रिएक्शन आया है। फिल्म कंपेनियन की अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में लगातार चर्चा में रहने से उन्हें परेशानी होती है या उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा है कि हम सबको रिश्तों का सम्मान करना चाहिए। रिश्ता अगर दो लोगों का है तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए। मैंने कभी रिलेशनशिप पर बात नहीं की और मैं अपने साथी से भी यही उम्मीद करता हूं।
कार्तिक ने आगे कहा- 'आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आप कल्पना मत कीजिए कि ये खत्म हो जाएगा। मुझे लगता है कि आपको उस समय, उस पल का सम्मान करना चाहिए। आप जब अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हो तो ऐसा नहीं है कि सामने वाला एक ही इंसान के बारे में वो सोच रहा होता है, वो दोनो के बारे में वो सोच रहा होता है।"
जब 2018 में अपने कॉफ़ी डेब्यू के दौरान सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन पर अपना 'बहुत बड़ा क्रश' कबूल किया था, तो देश झूम उठा। जिसके बाद दोनों कलाकार न केवल जुड़े, बल्कि 2020 में दोनों के डेट करने की खबरें सामने आईं। लेकिन बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ गईं।


Click it and Unblock the Notifications











