Kartik Aaryan ने Paresh Rawal को मारा जोरदार चांटा, कहा, मैं सीन करने में हिचकिचा रहा था, लेकिन..

Kartik Aaryan slaps Paresh Rawal in Shehzada: कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर बीते रिलीज कर दिया है, जिसमें एक सीन के दौरान कार्तिक सीनियर एक्टर परेश रावल को थप्पड़ मारते दिखते हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब इस बारे में सवाल किया गया, तो कार्तिक ने कहा कि ये शूट करना काफी मुश्किल था, लेकिन परेश सर ने उनकी मदद की।
कार्तिक आर्यन ने जवाब देते हुए कहा, "मैं इस सीन को लेकर उलझन में था। लेकिन परेश जी का शुक्रिया की हम ये सीन आसानी से कर पाए। उन्होंने कहा कि बिना सोचे समझे खींच के मारना। मैं इस बात को लेकर कन्फ्यूज था कि इस सीन को कैसे करना है। हम फिल्मों में सच में चांटा नहीं मारते, लेकिन आपको दिखाना होता है कि सही में मारा गया है। ऐसे में कभी भी गलती से सच में भी हाथ लग सकता है। लेकिन दोनों एक्टर्स के बीच में ट्रस्ट होना चाहिए। ये टाइमिंग का भी खेल है और परेश सर तो ऐसी कॉमिक टाइमिंग के किंग हैं।"
कार्तिक ने बताया कि सीन से पहले परेश रावल ने उनसे क्या कहा था। उन्होंने ने कहा, "परेश जी ने मुझसे कहा था.. तू टेंशन मत लेना। खींच के मारना। फिल्म के मूड में जाना।"
रोहित धवन के निर्देशन में शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म "अला वैकुंठपुरमूलू" की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद, कह सकते हैं कि कार्तिक आर्यन साल 2023 की धमाकेदार शुरुआत करने वाले हैं। शहजादा के ट्रेलर को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉस देखने मिल रहा है। यहां कार्तिक अपनी पहली की फिल्मों से कुछ अलग अंदाज में नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











